चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

IANS | August 22, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि इसकी मुख्य वजह चीनी को एथेनॉल उत्पादन के लिए डायवर्ट करना नहीं, बल्कि गन्ने के उत्पादन और चीनी रिकवरी में आई कमी है। उनका कहना है कि सरकार चीनी, एथेनॉल और निर्यात के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती है और उपभोक्ताओं की जरूरत को प्राथमिकता दी जाती है।

इस सप्ताह निफ्टी में गिरावट के बीच एफआईआई ने निकाले 1,602 करोड़ रुपए, घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा

IANS | August 22, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ऊंची कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह दबाव देखने को मिला। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से 1,602 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी जारी रखते हुए बाजार को सहारा दिया।

नोएडा सेक्टर 79 के निवासियों ने बिजली और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सिक्का बिल्डर्स के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

IANS | August 22, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर 79 स्थित सिक्का किमांतरा ग्रीन्स सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को सिक्का बिल्डर्स के खिलाफ बड़ा आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों ने सिक्का बिल्डर्स पर आरोप लगाया कि फ्लैट खरीदने के बाद से उन्हें बिजली और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बिटकॉइन में तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक रैली; 80,000 डॉलर के करीब पहुंची कीमत

IANS | August 22, 2026 1:17 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में इन गिनों जोरदार तेजी देखने को मिल रही है और यह 80,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के करीब पहुंच गया है। पिछले तीन वर्षों की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त की ओर बढ़ते हुए बिटकॉइन ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर आकर्षित किया है।

इंडियनऑयल का सप्लाई समझौता मॉरिशस को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: सरकार

IANS | August 22, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करते हुए मॉरीशस के साथ एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता किया है। केंद्र सरकार के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और मॉरीशस स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी) के बीच हुआ 5 वर्षीय समझौता मॉरीशस को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से भी बचाने में मदद करेगा।

सोना इस हफ्ते 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.46 लाख के पार

IANS | August 22, 2026 10:24 AM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुएं क्रमशः 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और 12 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हो गई हैं।

पेटीएम के 1,686 करोड़ रुपए के अप्रयुक्त आईपीओ फंड से संचालन में अनुशासन का संकेत

IANS | August 21, 2026 9:03 PM

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। आईपीओ आने के करीब पांच साल बाद भी पेटीएम के पास 1,686 करोड़ रुपए की आईपीओ राशि अप्रयुक्त है। अब कंपनी इन फंड के इस्तेमाल के अनुमत उद्देश्यों का दायरा बढ़ाने और इनके उपयोग की समयसीमा बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांग रही है। यह पूंजी के इस्तेमाल को लेकर कंपनी के संतुलित दृष्टिकोण और परिचालन अनुशासन को दर्शाता है।

पेटीएम ने ईएसओपी फ्रेमवर्क में किया बदलाव, फ्यूचर वेस्टिंग को प्रदर्शन से अधिक निकटता से जोड़ा; स्टॉक ऑप्शन पूल में कोई बदलाव नहीं

IANS | August 21, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मोबाइल पेमेंट ब्रांड पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प (ईएसओपी) फ्रेमवर्क में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत भविष्य में ईएसओपी वेस्टिंग को कर्मचारी के प्रदर्शन से अधिक मजबूती से जोड़ा जाएगा, जबकि कुल स्टॉक ऑप्शन पूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे प्रदर्शन आधारित कर्मचारी प्रोत्साहन पर अधिक जोर दिया जाएगा।

सरकार पॉलीसिलिकॉन पर सब्सिडी देने के लिए ला रही स्कीम, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

IANS | August 21, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव संतोष कुमार सारंगी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले अहम घटक पॉलीसिलिकॉन पर सब्सिडी देने के लिए एक योजना पर काम रही है। हालांकि, उन्होंने इस पर विस्तार से जानकारी नहीं दी।

भारत के ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंध कई क्षेत्रों में खोल रहे नए अवसर: शीर्ष अधिकारी

IANS | August 21, 2026 7:46 PM

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंध वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, खेल, महत्वपूर्ण खनिजों और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर खोल रहे हैं। यह जानकारी तीनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।