अदाणी टोटल गैस ने लागत बढ़ने के चलते सीएनजी की कीमतों में किया इजाफा

IANS | October 23, 2026 2:47 PM

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 4.45 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की। कंपनी ने इसकी वजह वैश्विक स्तर पर गैस की ऊंची कीमतों, घरेलू गैस की उपलब्धता में कमी और आपूर्ति में लगातार कटौती के कारण प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में तेज वृद्धि को बताया।

महंगे मेमोरी चिप्स के चलते भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट तीसरी तिमाही में 20 प्रतिशत गिरा: रिपोर्ट

IANS | October 23, 2026 2:30 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के स्मार्टफोन बाजार में साल 2026 की सितंबर तिमाही यानी तीसरी तिमाही के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जारी काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, मेमोरी चिप्स की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण स्मार्टफोन निर्माण लागत बढ़ने से देश में स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 20 प्रतिशत घट गई और यह पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।

कमजोर तिमाही नतीजों का असर! स्विगी के शेयर 17 प्रतिशत फिसलकर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचे

IANS | October 23, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विगी के शेयरों में शुक्रवार को 17 प्रतिशत की गिरावट आई और ये 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गए। इसकी वजह कंपनी की ओर से सितंबर तिमाही में खराब नतीजे पेश करना है।

भारत में हेल्थकेयर जीसीसी जॉब ओपनिंग 2026 में 67,000 पहुंची; 12 वर्ष तक के अनुभव वाले लोगों की मांग अधिक

IANS | October 23, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के हेल्थकेयर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) में जॉब ओपनिंग 2026 में करीब 93 प्रतिशत बढ़कर 67,000 तक पहुंच गई है। इसमें 3 से 12 वर्ष तक के अनुभव वाले लोगों की मांग अधिक है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

सीबीएएम और 50 प्रतिशत स्टील आयात शुल्क से यूरोप को होगा नुकसान, भरोसा ही व्यापार की सबसे बड़ी मुद्रा: पीयूष गोयल

IANS | October 23, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) और स्टील आयात पर 50 प्रतिशत तक के शुल्क जैसे कदम अंततः यूरोप की अर्थव्यवस्था, उद्योग और उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक व्यापार में भरोसा सबसे मजबूत और सबसे मूल्यवान मुद्रा है।

अक्टूबर में भारत की कारोबारी गतिविधियां 4 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची, घरेलू और निर्यात मांग से मिली मजबूती: पीएमआई डेटा

IANS | October 23, 2026 12:31 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अक्टूबर में भारत के निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों (बिजनेस एक्टिविटी) में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह चार महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एचएसबीसी द्वारा जारी फ्लैश पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) आंकड़ों के अनुसार, घरेलू मांग के साथ-साथ विदेशी बाजारों से मिले मजबूत ऑर्डरों ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों को गति दी है। साथ ही महंगाई से जुड़े दबावों में भी नरमी देखने को मिली है।

वैश्विक दबाव के चलते सोना-चांदी धड़ाम; सिल्वर में 6,799 रुपए की गिरावट, कीमत 2 लाख के नीचे फिसली

IANS | October 23, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

IANS | October 23, 2026 10:56 AM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। यदि आप व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और अकाउंट बनाने के बाद संबंधित सिम कार्ड फोन से निकाल देते हैं या किसी दूसरे डिवाइस में रख देते हैं, तो इसको लेकर 1 जनवरी 2027 से नए नियम लागू हो सकते हैं।

जर्मन कंपनियों के लिए भारत में निवेश, विनिर्माण और नवाचार के बड़े अवसर: पीयूष गोयल

IANS | October 23, 2026 10:10 AM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कई प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं के साथ बैठकों के दौरान कहा कि भारत जर्मन कंपनियों के लिए निवेश, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में अपार अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जोर दिया कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के पास विश्वास, प्रतिस्पर्धात्मकता और एक-दूसरे की पूरक क्षमताओं पर आधारित एक मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर है।

शेयर बाजार लगातार गिरावट के बाद हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 517 अंक उछला, आईटी शेयरों में खरीदारी

IANS | October 23, 2026 9:54 AM

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों तक की बढ़त दर्ज की गई।