पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर दिया जोर, व्यापार और निवेश सहयोग बढ़ाने की दोहराई प्रतिबद्धता

IANS | August 21, 2026 10:12 AM

सिंगापुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि भारत न केवल सिंगापुर बल्कि पूरे एशिया के साथ अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच मजबूत कारोबारी साझेदारी और निवेश सहयोग पर विशेष जोर दिया।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 188 अंक चढ़ा, निफ्टी में 0.21 प्रतिशत की तेजी

IANS | August 21, 2026 9:57 AM

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बावजूद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। रियल्टी, धातु और दवा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करते दिखाई दिए। हालांकि बाद में यह बढ़त कम हो गई और बाजार लाल निशान में आ गया।

रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा, पीएम मोदी ने जापान को भारतीय कंपनियों-स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी का दिया न्योता

IANS | August 20, 2026 11:39 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी परिकल्पना रखी। उन्होंने गुरुवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी के उनसे मुलाकात के दौरान यह बात कही।

केंद्र ने कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी

IANS | August 20, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी। इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश कीमतों को नियंत्रण में रखना है।

सेबी ने एफपीआई ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया आसान की, कस्टोडियन को डिजिटल हस्ताक्षर वाले पावर ऑफ अटॉर्नी की अनुमति दी

IANS | August 20, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया को आसान करते हुए उन्हें अपने कस्टोडियन को डिजिटल हस्ताक्षर वाला पावर ऑफ अटॉर्नी (पीओए) जमा करने की अनुमति दे दी।

भारत और सिंगापुर के बीच समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए हुए करार

IANS | August 20, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में करार हुए हैं। इसके जरिए दोनों देशों की कोशिश आपसी सहयोग बढ़ाना है।

क्या एनएसई के शेयर अपने ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कर सकते हैं?

IANS | August 20, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। क्या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शेयर अपने ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कर सकता है? यह सवाल उठने लगा है, क्योंकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एनएसई 'परमिटिड टू ट्रेड' (पीटीटी) रूट के जरिए अपने ही शेयर को एक्सचेंज पर ट्रेड कराने की योजना पर काम कर रहा है, जबकि इसकी मूल लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर होगी।

मैजिक मोमेंट्स ने भारत में खास फ्लेवर वाले पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए पेश किया नया ‘मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना’

IANS | August 20, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने अपने बेहद सफल ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ पोर्टफोलियो में नया उत्पाद ‘मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना’ लॉन्च करने की घोषणा की है।

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

IANS | August 20, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का प्रमुख उद्योगों के लिए संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत रही है। इसकी वजह लौह अयस्क, सीमेंट और बिजली उत्पादन में तेज वृद्धि होना है। यह जानकारी वाणिज्य और औद्योगिक मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

केंद्र ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश, प्रति ग्राहक 9 सिम की उच्चतम सीमा को न पार करें

IANS | August 20, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे प्रति ग्राहक नौ सिम की उच्चतम सीमा को किसी भी सब्सक्राइबर के लिए पार न करें। यह जानकारी गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई।