वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का बड़ा फैसला, अपनी ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 300 एमएमटीपीए तक बढ़ाएगा

IANS | August 21, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। युद्ध के चलते वैश्विक रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित होने के बीच भारत अपनी ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 272 एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) से 300 एमएमटीपीए तक बढ़ाने जा रहा है। यह बयान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिया।

इंडिगो की वेबसाइट में फिर आई तकनीकी खराबी, यात्रियों ने बुकिंग में परेशानी की शिकायत की

IANS | August 21, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इंडिगो की वेबसाइट में शुक्रवार को एक बार फिर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण कई यात्री फ्लाइट टिकट बुकिंग, वेब चेक-इन और कुछ ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल भी नहीं कर सके। कुछ यूजर्स ने एयरलाइन के मोबाइल ऐप में लॉग-इन करने में भी परेशानी की शिकायत की।

भारत-यूरोपियन यूनियन एफटीए बड़ा गेम चेंजर, द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा : लिथुआनियाई राजदूत

IANS | August 21, 2026 1:30 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-यूरोपियन यूनियन (ईयू) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक बड़ा गेम चेंजर है और इससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी भारत में लिथुआनियाई राजदूत डायना मिकेविचिएने की ओर से दी गई।

भारत और ब्राजील ने डिजिटल और दूरसंचार सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

IANS | August 21, 2026 1:27 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और ब्राजील ने डिजिटल और दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पुणे में आयोजित 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के दौरान संपन्न हुआ।

अगस्त में भारत के निजी क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 54.6 हो गई: पीएमआई डेटा

IANS | August 21, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के निजी क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियों ने अगस्त में बेहतर प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को जारी एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई आंकड़ों के अनुसार, सेवा क्षेत्र में सुधार और विनिर्माण क्षेत्र की निरंतर वृद्धि के चलते निजी क्षेत्र की समग्र गतिविधियों में तेजी दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलता है कि घरेलू मांग और व्यावसायिक गतिविधियां अभी भी मजबूत बनी हुई हैं।

सेफ हेवन डिमांड से चमका सोना-चांदी; गोल्ड में 0.75 प्रतिशत तो सिल्वर में करीब 3,000 रुपए की तेजी

IANS | August 21, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, महंगाई की चिंताओं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली। मुद्रा और बॉन्ड बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा, जिससे दोनों कीमती धातुओं को मजबूती मिली। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों, विशेष रूप से चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी और मजबूत निवेश मांग ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और एआई-आधारित साइबर सुरक्षा को लेकर पीयूष गोयल ने चेक प्वाइंट के सीईओ से की चर्चा

IANS | August 21, 2026 11:51 AM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नादव जफरीर से मुलाकात कर भारत में कंपनी की बढ़ती भागीदारी, साइबर सुरक्षा सहयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित सुरक्षा समाधानों पर चर्चा की।

टाटा मोटर्स 1 सितंबर से कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपए तक की करेगी बढ़ोतरी

IANS | August 21, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह 1 सितंबर 2026 से अपने पूरे यात्री वाहन पोर्टफोलियो, जिसमें पेट्रोल-डीजल मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल हैं, की कीमतों में 25,000 रुपए तक की वृद्धि करेगी।

भारत के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए मददगार होगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

IANS | August 21, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा भारत में सबसे कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि कंपनी भारत में अपनी व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर दिया जोर, व्यापार और निवेश सहयोग बढ़ाने की दोहराई प्रतिबद्धता

IANS | August 21, 2026 10:12 AM

सिंगापुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि भारत न केवल सिंगापुर बल्कि पूरे एशिया के साथ अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच मजबूत कारोबारी साझेदारी और निवेश सहयोग पर विशेष जोर दिया।