केंद्र की कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात, एमएसपी पर सूरजमुखी और चने की खरीद को मंजूरी; 4,886 करोड़ रुपए होंगे खर्च
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने और बाजार में मजबूरी में बिक्री की स्थिति से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सूरजमुखी और चने की खरीद को मंजूरी दी। इस पर 4,886 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।