अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा दूसरी तिमाही में दोगुना हुआ, आय 51 प्रतिशत बढ़ी

IANS | October 22, 2026 4:39 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 145 प्रतिशत बढ़कर 1,364 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 51 प्रतिशत बढ़त के साथ 10,239 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 460 अंक फिसला

IANS | October 22, 2026 3:58 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 460.30 अंक या 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,249.39 और निफ्टी 123.70 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ।

भारत-स्वीडन साझेदारी में रक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन बन सकते हैं नए ग्रोथ इंजन: एसआईबीसी के सीईओ

IANS | October 22, 2026 3:50 PM

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल (एसआईबीसी) के महासचिव और सीईओ रॉबिन सुखिया ने गुरुवार को कहा कि भारत और स्वीडन के बीच रक्षा विनिर्माण, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले वर्षों में यह साझेदारी नए स्तर पर पहुंच सकती है।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

IANS | October 22, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 में उनकी पोलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था और पिछले दो वर्षों में इस साझेदारी को नई गति मिली है।

पीएम-दक्ष योजना में 1.87 लाख से अधिक एससी, ओबीसी और गरीब लोगों को मिला कौशल प्रशिक्षण

IANS | October 22, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही (पीएम-दक्ष) योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), विमुक्त जनजातियों और सफाई कर्मचारियों, जिनमें कचरा बीनने वाले भी शामिल हैं, के 1.87 लाख से अधिक उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 96,162 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए प्लेसमेंट ऑफर दिए गए। यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

इस त्योहारी सीजन में फोनपे पर लें किफायती 'फायर क्रैकर इंश्योरेंस'

IANS | October 22, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फोनपे ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर फायर क्रैकर इंश्योरेंस की वापसी की घोषणा की। लगातार तीसरे साल उपलब्ध इस बीमा के तहत दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए 11 रुपए से शुरू होने वाले किफायती प्रीमियम पर 25,000 रुपए तक का चिकित्सा कवरेज दिया जाता है।

ई-मुद्रा मामले में सरकार ने जांच के दिए निर्देश, शेयर 35 प्रतिशत फिसला

IANS | October 22, 2026 2:27 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजिटल सिग्नेचर और आम जनता तक पहुंच के लिए वेबसाइट्स को सिक्योरिटी सर्टिफिकेट जारी करने वाली ई-मुद्रा को लेकर सरकार की ओर से सुरक्षा जांच के निर्देश के बाद, कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

2030 तक भारत-स्वीडन व्यापार और निवेश दोगुना करने का लक्ष्य, एआई और नई तकनीक होंगे साझेदारी के प्रमुख आधार: राजदूत

IANS | October 22, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और स्वीडन ने अपनी नई रणनीतिक साझेदारी के तहत वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। भारत के स्वीडन में राजदूत अनुराग भूषण ने गुरुवार को कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नवाचार दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।

त्योहारी सीजन में बढ़ी फ्रेशर्स की मांग, एडटेक सेक्टर में मिल रहे मौके : रिपोर्ट

IANS | October 22, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की मांग में तेज उछाल दर्ज किया गया है और एडटेक सेक्टर में हायरिंग की संभावना 50 प्रतिशत बढ़ गई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

केंद्र की नई एथेनॉल खरीद नीति से महाराष्ट्र का शुगर उद्योग चिंतित; 40,000 करोड़ रुपए के निवेश पर संकट

IANS | October 22, 2026 1:36 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में चीनी उत्पादन को पर्याप्त स्तर पर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए नीति फैसले ने महाराष्ट्र के चीनी कारखानों और एथेनॉल उत्पादन इकाइयों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उद्योग जगत का कहना है कि नई खरीद नीति से राज्य में एथेनॉल क्षेत्र में किए गए लगभग 40,000 करोड़ रुपए के निवेश पर संकट मंडराने लगा है।