भारत में नवरात्रि पर गाड़ियों की धमाकेदार सेल, बिक्री 11.23 लाख यूनिट्स से अधिक रही : फाडा

IANS | October 21, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में नवरात्रि के 10 दिनों में गाड़ियों की बिक्री 11.23 लाख यूनिट्स से अधिक रही है। यह त्योहारी सीजन में देश में गाड़ियों की मजबूत मांग को दिखाता है। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) द्वारा बुधवार को जारी डेटा में दी गई।

गोपनीय जानकारी के संभावित लीक मामले पर आंतरिक समीक्षा के बाद ही होगा फैसला: एचडीएफसी बैंक

IANS | October 21, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने स्पष्ट किया है कि वह गोपनीय जानकारी के संभावित लीक की जांच कर रहा है और अपनी आंतरिक समीक्षा पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28.6 प्रतिशत घटकर 221 करोड़ रुपए पर आया

IANS | October 21, 2026 4:53 PM

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही के लिए 221 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 28.6 प्रतिशत कम है।

प्राकृतिक गैस-आधारित उर्वरक संयंत्रों को ग्रीन अमोनिया प्लांट में बदलेगा भारत: रिपोर्ट

IANS | October 21, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत प्राकृतिक गैस से संचालित एक मौजूदा अमोनिया और यूरिया संयंत्र को नवीकरणीय ऊर्जा आधारित संयंत्र में परिवर्तित करने जा रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया संयंत्रों में से एक बन सकता है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 11 लाख टन होगी।

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स, 2.5 गुना हुआ सब्सक्राइब

IANS | October 21, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को बोली के पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। निवेशकों की मजबूत मांग के चलते यह इश्यू दिन के दौरान 2.5 गुना तक सब्सक्राइब हो गया।

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता निर्यातकों के लिए नए अवसर खोलेगा: उद्योग जगत

IANS | October 21, 2026 3:45 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने बुधवार को भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह समझौता विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत की आर्थिक भागीदारी को और मजबूत करेगा तथा निर्यातकों, विनिर्माण क्षेत्र और छोटे कारोबारों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऊर्जा बिक्री पहली छमाही में 32 प्रतिशत बढ़ी; एबिटडा 7,900 करोड़ रुपए के पार

IANS | October 21, 2026 3:34 PM

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को नतीजे जारी किए। कंपनी का एबिटडा ('ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय) वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 7,957 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, ऊर्जा की बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 25.75 अरब यूनिट्स हो गई है।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जापान में की बैठकें, होंडा के विस्तार से 4,000 नई नौकरियों की संभावना

IANS | October 21, 2026 3:29 PM

टोक्यो, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी 2027 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से पहले जापान के दौरे पर हैं। हर्ष संघवी ने बुधवार को जापान के विदेश मामलों के राज्यमंत्री नाकासोने यासुताका, होंडा की टीम और इवाते प्रान्त के गवर्नर से मुलाकात की।

एफटीए से भारत के निर्यातकों के लिए खुल रहे बड़े अवसर, उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान: पीयूष गोयल

IANS | October 21, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत द्वारा किए गए विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने देश के निर्यातकों के लिए बड़े अवसरों के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इन समझौतों का लाभ किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, एमएसएमई और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे, ताकि वे अधिक से अधिक 'मेड इन इंडिया' उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचा सकें।

एस्सार पोर्ट्स को कांडला के टूना टेकड़ा मल्टीपर्पज कार्गो टर्मिनल के लिए मिला एलओए

IANS | October 21, 2026 3:14 PM

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एस्सार पोर्ट्स लिमिटेड को गुजरात के कांडला स्थित टूना टेकड़ा में मल्टीपर्पज कार्गो टर्मिनल विकसित करने के लिए दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (डीपीए) से लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिला है। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर विकसित की जाएगी।