भारत में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता सिखा रहा यह 17 वर्षीय लड़का
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुबई के नॉर्ड एंग्लिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे 17 साल के रेहान चौधरी भारत में महिलाओं के लिए वित्तीय शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वर्ष 2025 में उनके द्वारा शुरू की गई पहल ‘द प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट’ के माध्यम से पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में अब तक 420 लोगों तक पहुंच बनाई गई है। इसके तहत आयोजित कार्यशालाओं में बजट बनाने, बचत करने, कर्ज लेने और वित्तीय धोखाधड़ी को पहचानने जैसे रोजमर्रा के वित्तीय फैसलों से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।