भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

IANS | August 23, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील सैद्धांतिक रूप से करीब पूरी हो गई है और अब दोनों पक्ष कानूनी और तकनीकी भाषा पर कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी।

30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानिए हर महीने कितने की करनी होगी एसआईपी

IANS | August 23, 2026 7:36 AM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रिटायरमेंट के लिए 5 करोड़ रुपए का फंड तैयार करना सुनने में भले ही एक बड़ा लक्ष्य लगे, लेकिन सही समय पर निवेश शुरू कर दिया जाए और लंबे समय तक नियमित निवेश जारी रखा जाए तो कंपाउंडिंग की ताकत से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खासतौर पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए लंबी अवधि का निवेश रिटायरमेंट प्लानिंग का एक प्रभावी तरीका बन सकता है। हालांकि, निवेश शुरू करने की उम्र जितनी कम होगी, उतना अधिक समय कंपाउंडिंग के लिए मिलेगा और हर महीने निवेश की जाने वाली रकम अपेक्षाकृत कम हो सकती है। आज हम आपको कैलकुलेशन के माध्यम से बताते हैं कि अगर कोई 30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना चाहता है तो उसे हर महीने कितने रुपए की एसआईपी करनी पड़ेगी।

बच्चों के आधार अपडेट को लेकर यूआईडीएआई की बड़ी चेतावनी: बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक मुफ्त, बाद में लग सकता है शुल्क

IANS | August 22, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अभिभावकों और संरक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) समय रहते पूरा करा लें। यूआईडीएआई के अनुसार, 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है। इसके बाद इस सुविधा को आगे बढ़ाने या शुल्क लागू करने पर निर्णय लिया जा सकता है।

पारदर्शिता और अनुपालन को आसान बनाने के लिए पब्लिक इश्यू से जुटाई गई राशि के उपयोग से जुड़े खुलासा नियमों की समीक्षा कर रहा है सेबी: चेयरमैन

IANS | August 22, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) सार्वजनिक निर्गमों (पब्लिक इश्यू) के जरिए जुटाई गई धनराशि के उपयोग की निगरानी और उससे संबंधित खुलासों के मौजूदा ढांचे की समीक्षा कर रहा है, जिसका उद्देश्य निवेशकों को अधिक समयबद्ध और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना तथा कंपनियों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाना है। यह बात सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स के वार्षिक निदेशक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कही।

मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से बढ़ेगा स्थानीय उत्पादन और पुर्जों का घरेलू निर्माण: उद्योग जगत

IANS | August 22, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही में मंजूर की गई मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (एमपीएमएस) भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र को नई गति दे सकती है। उद्योग जगत का मानना है कि यह योजना स्थानीय मूल्य संवर्धन बढ़ाने, आयातित पुर्जों पर निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति शृंखला में बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ब्रिक्स विज्ञान मंत्रियों की बैठक में सर्वसम्मति से अपनाई गई 'चेन्नई घोषणा', विज्ञान और नवाचार सहयोग को मिलेगा नया आयाम: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | August 22, 2026 6:40 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को घोषणा की कि ब्रिक्स देशों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन) के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से 'चेन्नई घोषणा' को सर्वसम्मति से अपनाया है। यह घोषणा ब्रिक्स देशों के बीच एक प्रभावी, लचीला और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ढांचा विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

युवा महिला उद्यमी बन रही हैं बदलाव की नई पहचान, एफआईसीसीआई एफएलओ के 'वाइब्रेंट वर्व' से उद्यमियों और कारीगरों को मिल रहे नए अवसर: वुमेन इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | August 22, 2026 5:49 PM

जम्मू/नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू में आयोजित एफआईसीसीआई एफएलओ जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख (जेकेएल) के प्रमुख कार्यक्रम "द पावर टू एम्पावर: वाइब्रेंट वर्व, एडिशन-4" ने महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और स्थानीय शिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन में देशभर से महिला उद्यमी, कारीगर, डिजाइनर और गृहिणियां अपने उत्पादों और रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यापारिक अवसरों से जोड़ना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।

अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र पटेल, न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों से की मुलाकात

IANS | August 22, 2026 5:22 PM

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स, उबर और गोलूब कैपिटल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं और अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान आईबीएम रिसर्च का दौरा किया। बैठकों में निवेश के अवसरों, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई।

देश में 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क को मंजूरी, 7,000 करोड़ रुपए के निवेश से मजबूत होगी गैस आपूर्ति व्यवस्था

IANS | August 22, 2026 4:48 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। देश की ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत बनाने और रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने लगभग 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क के विकास को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब 7,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

बैंकों ने 21 अगस्त तक जुटाई 72.85 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा; एफसीएनआर(बी) जमा राशि 65.4 अरब डॉलर तक पहुंची: आरबीआई

IANS | August 22, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को बताया कि अधिकृत डीलर बैंकों ने केंद्रीय बैंक की विशेष स्वैप सुविधा के तहत 21 अगस्त तक कुल 72.848 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक) जमा एफसीएनआर(बी) का रहा, जिसके माध्यम से 65.397 अरब डॉलर जुटाए गए।