पीयूष गोयल जापान दौरे पर, दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को करेंगे मजबूत

IANS | August 24, 2026 10:53 AM

टोक्यो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के आधिकारिक जापान दौरे की शुरुआत सोमवार से हो गई। इस दौरान वे भारत और जापान के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिग्गज जापानी कंपनियों के सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक करेंगे।

सोने में तेजी जारी, 1.63 लाख रुपए के पार पहुंचा दाम; चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट

IANS | August 24, 2026 10:12 AM

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सोने की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई और दाम 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। हालांकि, चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | August 24, 2026 9:37 AM

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 226 अंक या 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,765 और निफ्टी 52 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,305 पर था।

कॉरपोरेट बॉन्ड तक खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाने के लिए सेबी ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर जैसे ढांचे का दिया प्रस्ताव

IANS | August 23, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कॉरपोरेट बॉन्ड और अन्य फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटीज में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर (एमएफडी) फ्रेमवर्क की तर्ज पर एक नया वितरण ढांचा प्रस्तावित किया है। इसका जोर विशेष रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवेशकों को इन उत्पादों तक पहुंच दिलाने पर है।

मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 को लेकर नवंबर तक डीडीए करेगा पक्षकारों के साथ 20 बैठकें

IANS | August 23, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल (एल-जी) टी.एस. संधू के सुझाव के अनुसार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 (एमपीडी-2047) को लेकर बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान की योजना बनाई है। इसके तहत अगले तीन महीनों में पक्षकारों के साथ 20 बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव है। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी की ओर से दी गई।

जीआरएसई पश्चिम बंगाल में 2,600 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी, रायचक में लार्ज वैसल शिपयार्ड बनेगा

IANS | August 23, 2026 6:40 PM

कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कमोडोर पी.आर.हरि (सेवानिवृत्त) ने रविवार को कहा कि कंपनी पश्चिम बंगाल में 2,600 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने जा रही है। इसके तहत तीन शिपयार्ड को विकसित किया जाएगा।

गूगल फायरबेस स्कैम एक्सप्लेनर : साइबर अपराधी फिशिंग और धोखाधड़ी के लिए प्लेटफॉर्म का कर रहे दुरुपयोग

IANS | August 23, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। गूगल के फायरबेस प्लेटफॉर्म पर होस्ट की गई कम से कम 57 वेबसाइटों और डेटाबेस के खिलाफ भारत की कार्रवाई ने इस बात को सामने लाया है कि साइबर अपराधी कथित तौर पर एक वैध क्लाउड सेवा का इस्तेमाल फिशिंग अभियान चलाने, मैलवेयर फैलाने और संवेदनशील वित्तीय जानकारी चुराने के लिए कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फायरबेस क्या है, ठग इसका दुरुपयोग कैसे कर रहे हैं और यह भारतीय साइबर अधिकारियों के लिए चिंता का विषय क्यों बन गया है?

पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर, अब तक के सबसे बड़े भारतीय व्यापारि‍क प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

IANS | August 23, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त 2026 तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान, वे टोक्यो, नागोया और ओसाका का दौरा करेंगे और भारत के अब तक के सबसे बड़े व्यापारि‍क प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 87,000 करोड़ रुपए से अधिक घटा

IANS | August 23, 2026 2:33 PM

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 87,960.29 करोड़ रुपए घट गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार में व्यापक आधार पर बिकवाली थी।

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली और दमन में की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी किया निलंबित

IANS | August 23, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने रविवार को कहा कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन और अनुपालन में कमी पाए जाने के बाद उसने दिल्ली और दमन की दो खाद्य कारोबार इकाइयों के खिलाफ कड़ी नियामकीय कार्रवाई की है।