भारत का बायोगैस सेक्टर 2026-27 में आकर्षित करेगा 5,000 करोड़ रुपए का निवेश
नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का बायोगैस सेक्टर वित्त वर्ष 2026-27 में 5,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश आकर्षित कर सकता है। इसका मुख्य कारण बायोगैस की बढ़ती मांग है। भारतीय बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) के एक बयान से यह जानकारी सामने आई है।