सिंहावलोकन 2025: रक्षा क्षेत्र के लिए दमदार रहा यह साल, फ्रांस से राफेल खरीदा और तेजस के जरिए स्वेदशीकरण को बढ़ावा दिया
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए साल 2025 काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल एक तरफ देश ने अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के लिए 10 साल का डिफेंस फ्रेमवर्क साइन किया, साथ ही फ्रांस के साथ राफेल मरीन विमानों का सौदा किया। वहीं, रूस के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को आगे बढ़ाया है।