एआई जमीनी स्तर पर ला रहा बड़े बदलाव, पढ़ाई से लेकर खेती में मिल रही मदद : अश्विनी वैष्णव

IANS | September 15, 2025 1:35 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव ला रहा है और इससे बच्चों की पढ़ाई में, स्वास्थ्य और खेती में मदद मिल रही है।

भारतीय शेयरों ने पिछले 20 वर्षों में 14 प्रतिशत का सीएजीआर किया हासिल, निवेशकों की संपत्ति 13 गुना बढ़ी

IANS | September 15, 2025 1:33 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। निफ्टी 50 बास्केट के अंतर्गत आने वाले भारतीय शेयरों ने पिछले 20 वर्षों में 14 प्रतिशत का सीएजीआर हासिल किया, जिससे निवेशकों की संपत्ति 13 गुना बढ़ गई है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के रिटेल लीजिंग में 2025 तक खाद्य एवं पेय पदार्थ उद्योग की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत हुई : रिपोर्ट

IANS | September 15, 2025 12:29 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के टॉप सात शहरों में कुल रिटेल लीजिंग में खाद्य एवं पेय पदार्थ उद्योग की हिस्सेदारी 2023 के 16 प्रतिशत से बढ़कर 2025 तक 22 प्रतिशत हो गई है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत का स्मार्टफोन निर्यात चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपए के पार, एप्पल रहा सबसे आगे : इंडस्ट्री

IANS | September 15, 2025 11:57 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का स्मार्टफोन निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में एक लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है, जो अब तक का सबसे उच्चतम आंकड़ा है। यह जानकारी इंडस्ट्री अनुमानों में दी गई।

जीएसटी सुधार खाद्यान्नों को किफायती और उद्योगों को बनाएंगे प्रतिस्पर्धी, लॉजिस्टिक्स लागत भी होगी कम

IANS | September 15, 2025 11:51 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, फूड प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में जीएसटी सुधार उद्योगों के लिए पूर्वानुमान की योग्यता, ग्राहकों के लिए खरीदारी और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता सुनिश्चित करते हैं।

आईटीआर डेडलाइन: एक करोड़ से अधिक लोग आखिरी दिन कर सकते हैं टैक्स फाइलिंग

IANS | September 15, 2025 11:35 AM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा करने की डेडलाइन सोमवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आखिरी दिन करीब एक करोड़ करदाता टैक्स फाइलिंग कर सकते हैं।

आईटीआर फाइलिंग के दौरान न करें ये गलतियां, अटक सकता है रिफंड

IANS | September 15, 2025 11:15 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। देश में अब तक 6.7 करोड़ से ज्यादा करदाता अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा कर चुके हैं और इसमें से बहुत सारे लोग रिफंड का इंतजार कर रहे हैं।

घरेलू निवेशकों ने अगस्त में शेयर बाजार में 90,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश किए : एनएसई

IANS | September 15, 2025 10:27 AM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। घरेलू निवेशकों का दबदबा शेयर बाजार में लगातार बना हुआ है। अगस्त में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कुल 94,829 करोड़ रुपए (10.8 अरब डॉलर) का निवेश किया है। यह बीते 10 महीनों में सबसे बड़ा निवेश है। साथ ही, लगातार 25वां महीना है, जब डीआईआई की ओर से निवेश सकारात्मक रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और रियल्टी शेयरों में तेजी

IANS | September 15, 2025 9:47 AM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 40.18 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,864.52 और निफ्टी 20.75 अंक या 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,094.55 पर था।

आईटी डिपार्टमेंट ने आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख बढ़ाने की रिपोर्ट्स को खारिज किया

IANS | September 15, 2025 9:15 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट की ओर से उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया है, जिसमें आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर करने का दावा किया गया था।