भारत का कम्पोजिट पीएमआई दिसंबर में 58.9 रहा, निर्यात ऑर्डर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

IANS | December 16, 2025 1:01 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का कम्पोजिट पीएमआई दिसंबर में 58.9 रहा है, जो दिखाता है कि देश में व्यापारिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई है। यह जानकारी दिसंबर के एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा में मंगलवार को दी गई।

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला

IANS | December 16, 2025 9:44 AM

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,907 और निफ्टी 92 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,924 पर था।

भारत–जॉर्डन द्विपक्षीय व्यापार 5 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य: पीएम मोदी

IANS | December 15, 2025 11:39 PM

अम्मान, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से अम्मान स्थित अल हुसैनिया पैलेस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्षों में 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखने का प्रस्ताव दिया।

भीम ने लॉन्च किया 'गर्व से स्वदेशी' अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

IANS | December 15, 2025 8:18 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स अपनाने पर 20 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

चालू वित्त वर्ष में यूपीआई फ्रॉड के अब तक 805 करोड़ रुपए के मामले सामने आए

IANS | December 15, 2025 8:11 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में चालू वित्त वर्ष 2026 के नवंबर तक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए 805 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें 10.64 लाख घटनाएं शामिल हैं। यह संख्या पिछले वित्तीय वर्षों की तुलना में बढ़ी है, क्योंकि यूपीआई का उपयोग बढ़ रहा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

बैटरी स्टोरेज की लागत में बड़ी गिरावट, दो साल में 10.18 रुपए प्रति यूनिट से घटकर 2.1 रुपए हुई : केंद्र

IANS | December 15, 2025 8:01 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में मदद करने वाली बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) की लागत देश में तेजी से घट रही है और यह अब 2 रुपए प्रति यूनिट के करीब आ गई है।

जीएसटी में कटौती से रिटेल क्रेडिट मार्केट को मिला बढ़ावा, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन में उछाल : रिपोर्ट

IANS | December 15, 2025 7:54 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) सुधार से रिटेल क्रेडिट बाजार में तेजी आई है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में क्रेडिट मार्केट इंडिकेटर (सीएमआई) का स्कोर 98 से बढ़कर 99 हो गया, जो इस बात को दर्शाता है कि लोग अब ज्यादा आसानी से कर्ज ले पा रहे हैं। यह बढ़ोतरी कर्ज की कीमतों में कमी और उपभोक्ताओं की खरीदारी में बढ़े हुए भरोसे को दिखाती है।

सोने का दाम 1.33 लाख रुपए के पार, चांदी की कीमत में आई गिरावट

IANS | December 15, 2025 7:48 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। सोने में सोमवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है।

डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म ‘स्पर्श’ पर पंजीकृत रक्षा पेंशनभोगियों की संख्या 31 लाख के पार

IANS | December 15, 2025 7:02 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म ‘स्पर्श’ पर पंजीकृत रक्षा पेंशनर्स की संख्या अब बढ़कर 31.69 लाख हो गई है। इसके साथ शिकायतों के निवारण का औसत समय 56 दिनों से घटकर 17 दिनों का हो गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।

भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच फार्मा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में मजबूत साझेदारी : पीएचडीसीसीआई

IANS | December 15, 2025 6:35 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। पीएचडीसीसीआई के सीईओ और महासचिव रणजीत मेहता ने कहा कि भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच फार्मा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में मजबूत साझेदारी है।