आरबीआई 2025 की चौथी तिमाही में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कर सकता है कटौती : रिपोर्ट

IANS | September 15, 2025 4:21 PM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। निर्यात ऑर्डर में गिरावट और सरकारी खर्च में कमी के कारण विकास दर में गिरावट की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है।

इस वर्ष अगस्त में थोक मंहगाई दर बढ़कर 0.52 प्रतिशत हुई

IANS | September 15, 2025 3:57 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई, जिसका मुख्य कारण खाद्य उत्पादों और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि रहा।

सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ, मिडकैप और स्मॉलकैप में रही खरीदारी

IANS | September 15, 2025 3:55 PM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के सत्र में मिलाजुला कारोबार हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.96 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,785.74 और निफ्टी 44.80 अंक या 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,069.20 पर था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बैंक ऋण में 11-12 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | September 15, 2025 3:10 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस) । चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारत में बैंक ऋण में 11-12 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में बैंक ऋण को लेकर अनुमान जताए गए हैं।

भारत की डिजिटल क्रांति से हर भारतीय की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

IANS | September 15, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीते एक दशक में भारत में हुई डिजिटल क्रांति के सफर के बारे में बताया, जिसमें जेएएम (जन धान-आधार-मोबाइल) ट्रिनिटी, यूपीआई, गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) और ई-एमएएम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) और अन्य के बारे में चर्चा की गई।

अटल इनोवेशन मिशन की पहल 'मेगा टिंकरिंग डे' इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुई दर्ज

IANS | September 15, 2025 2:43 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। नीति आयोग द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अटल इनोवेशन मिशन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी प्रमुख पहल मेगा टिंकरिंग डे 2025 को प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है। यह एक ही दिन में किसी टिंकरिंग एक्टिविटी में भाग लेने वाले छात्रों की अधिकतम संख्या का एक नया रिकॉर्ड है।

कम महंगाई दर चलते आरबीआई इस साल ब्याज दरों में कर सकता है 50 आधार अंक की कटौती : रिपोर्ट

IANS | September 15, 2025 2:31 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। खुदरा महंगाई दर में आने वाले समय में कमी देखने को मिलेगी, जिससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को रेपो रेट में 50 आधार अंक तक की कटौती करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में दी गई।

यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट, ग्राहकों को खरीदारी के लिए जीएसटी सुधार लागू होने का रहा इंतजार : सियाम

IANS | September 15, 2025 2:09 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में विपरीत रुझान देखने को मिले हैं। ग्राहक 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी सुधार के लाभों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

एनपीसीआई ने पी2एम लेनदेन पर दैनिक यूपीआई भुगतान सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए की

IANS | September 15, 2025 2:00 PM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) भुगतानों के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। यह नई सीमा सोमवार से प्रभावी होगी।

देश में 10,000 एफपीओ में बढ़ी किसानों की हिस्सेदारी, उत्पादन लागत कम करने में मिली मदद

IANS | September 15, 2025 1:39 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। देश में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) में किसानों की हिस्सेदारी बढ़ रही है और इससे किसानों को उत्पादन की लागत में कमी और अपनी उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।