इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: वैश्विक साझेदारी और नई तकनीकों से बदलेगा एआई का भविष्य

IANS | February 18, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में दुनिया भर के विशेषज्ञ और कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और एआई के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा कर रही हैं। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के वाइस-प्रोवोस्ट (अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक सहभागिता) गेरेंट रीस ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एआई समिट का उत्साह और पैमाना बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने बताया कि यूसीएल और टेक महिंद्रा के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं पर काम करने का मौका मिलेगा।

जुड़े हुए इकोसिस्टम से ही आएगी भारत की एआई में असली ताकत: दीपक बागला

IANS | February 18, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के निदेशक दीपक बागला ने बुधवार को कहा कि भारत की एआई में असली ताकत अलग-अलग उपलब्धियों से नहीं, बल्कि जुड़े हुए इकोसिस्टम से आएगी।

एआई समिट: 2.5 लाख से अधिक एआई जिम्मेदारी संकल्पों के साथ भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

IANS | February 18, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने "24 घंटे में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने" का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।

भारत की 50 प्रतिशत से अधिक एआई नौकरियां बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में: रिपोर्ट

IANS | February 18, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर मिलकर देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी 50 प्रतिशत से अधिक नौकरियों का हिस्सा रखते हैं। इनमें अकेले बेंगलुरु की हिस्सेदारी 25.4 प्रतिशत है।

गिफ्ट सिटी और अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ने वित्तीय क्षेत्र में टैलेंट बढ़ाने के लिए साझेदारी का किया ऐलान

IANS | February 18, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। देश के वित्तीय क्षेत्र में टैलेंट को बढ़ाने के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एजेएनआईएफएम) के साथ बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।

चीनी रोबोडॉग विवाद: विप्रो एक 'सॉफ्टवेयर' कंपनी है, जिसकी तुलना गलगोटिया के कृत्य से नहीं की जा सकती

IANS | February 18, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में एक चीनी रोबोट डॉग को अपना आविष्कार 'ओरियन' बताने के बाद विवाद गहरा गया है। इसी कार्यक्रम में आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड ने भी एक चीनी रोबोट डॉग प्रदर्शित किया था।

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 'वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर' का उद्घाटन किया

IANS | February 18, 2026 4:26 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर एआई के परिवर्तनकारी इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 283 अंकों की उछाल; निफ्टी 25,800 के पार

IANS | February 18, 2026 4:03 PM

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,734.25 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 93.95 (0.37 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ।

खदानों में चोरी रोकने और दक्षता एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई का हो रहा उपयोग: जी किशन रेड्डी

IANS | February 18, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि देश की खदानों में उत्पादन बढ़ाने, चोरी रोकने, दक्षता एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए परीक्षण आधार पर एआई का उपयोग हो रहा है।

भारत और ब्रिटेन ने ऑफशोर विंड टास्कफोर्स शुरू करने के लिए मिलाया हाथ, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा बल

IANS | February 18, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी ने सोमवार को भारत-ब्रिटेन ऑफशोर विंड टास्कफोर्स (अपतटीय पवन ऊर्जा) की शुरुआत की। इस मौके पर भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून भी मौजूद थीं।