भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

IANS | July 16, 2025 4:07 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 63.57 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,634.48 और निफ्टी 16.25 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,212.05 पर था।

कैबिनेट ने हरित ऊर्जा अभियान को गति देने के लिए एनएलसीआईएल के निवेश नियमों को बनाया आसान

IANS | July 16, 2025 4:02 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों पर लागू मौजूदा निवेश दिशानिर्देशों से विशेष छूट को मंजूरी दे दी।

कैबिनेट ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाने के लिए एनटीपीसी को 20,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करने की दी मंजूरी

IANS | July 16, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को एनटीपीसी लिमिटेड को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और उसके अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक कंपनियों में निवेश के लिए 20,000 करोड़ रुपए तक के परिव्यय के साथ रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करने के लिए बिजली के बढ़े हुए आवंटन को मंजूरी दे दी है।

अमेरिकी शेयरों में जमकर पैसा लगा रहे भारतीय, एनवीडिया और गूगल में किया सबसे ज्यादा निवेश

IANS | July 16, 2025 3:30 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ अमेरिकी बाजार में भी भारतीय जमकर पैसा ला रहे हैं। घरेलू निवेशकों ने सबसे ज्यादा ट्रेड यूएस की चिप कंपनी एनवीडिया में किया है, जिसने हाल ही में चार ट्रिलियन डॉलर की मार्केटकैप की उपलब्धि हासिल की है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के त्योहारी सीजन में 2.16 लाख से अधिक नौकरियां के होंगे अवसर : रिपोर्ट

IANS | July 16, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इस वर्ष भारत के त्योहारी सीजन में 2.16 लाख से ज्यादा सीजनल जॉब्स के अवसर होंगे, जो 2025 की दूसरी छमाही के दौरान जीआईजी और अस्थायी रोजगार में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एलएटी एयरोस्पेस ने नहीं खरीदा कोई प्राइवेट जेट, हम विमान खरीदने के व्यवसाय में नहीं : दीपिंदर गोयल

IANS | July 16, 2025 2:50 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इटरनल (पूर्व में जोमैटो) के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके द्वारा समर्थित एविएशन स्टार्टअप 'एलएटी एयरोस्पेस' ने बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट खरीदा है।

निफ्टी दिसंबर तक 26,889 के स्तर को छू सकता है, घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर करेंगे अच्छा प्रदर्शन : रिपोर्ट

IANS | July 16, 2025 2:39 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। निफ्टी इस साल दिसंबर तक 26,889 के आंकड़े को छू सकता है। इस दौरान घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई।

चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,900 रुपए प्रति किलो गिरा दाम

IANS | July 16, 2025 1:59 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। बीते दो दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 2,900 रुपए प्रति किलो तक की कमी दर्ज की गई है।

भारत का ग्रीन वेयरहाउस स्पेस 2030 तक चार गुना बढ़कर 27 करोड़ वर्ग फुट हो जाएगा : रिपोर्ट

IANS | July 16, 2025 1:55 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस) । ग्लोबल रियल एस्टेट सर्विस कंपनी जेएलएल द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ग्रीन वेयरहाउसिंग सेक्टर में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, जिसमें सर्टिफाइड वेयरहाउस स्पेस 2030 तक वर्तमान स्तर से चार गुना बढ़कर लगभग 27 करोड़ वर्ग फुट होने की उम्मीद है।

एसबीआई 25,000 करोड़ रुपए का क्यूआईपी कर सकता है लॉन्च

IANS | July 16, 2025 1:50 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जल्द 25,000 करोड़ रुपए मूल्य का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च कर सकता है। यह जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।