पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच सोने का भाव 7,600 रुपए फिसला तो चांदी 13,000 रुपए से ज्यादा गिरी

IANS | March 23, 2026 5:52 PM

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्षों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान युद्ध में तनाव बढ़ने के कारण सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया, जिससे शेयर बाजार समेत कमोडिटी मार्केट में गिरावट देखी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया वित्त विधेयक 2026

IANS | March 23, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में वित्त विधेयक 2026 को पेश किया है। यह काफी अहम कदम है, क्योंकि इससे केंद्रीय बजट 2026-27 में पेश किए गए प्रस्तावों को कानूनी ढांचा मिलेगा।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों की संख्या बढ़कर हुई 36,229; 11.69 करोड़ लोगों का हुआ इलाज

IANS | March 23, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। आयुष्मान भारत योजना के तहत 28 फरवरी 2026 तक कुल 11.69 करोड़ लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की मंजूरी दी गई, जिनमें से 6.74 करोड़ भर्ती निजी अस्पतालों में हुई। यह जानकारी सरकार ने सोमवार को संसद में दी।

मध्य पूर्व संघर्ष तेज होने से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,836 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 13.65 लाख करोड़ रुपए

IANS | March 23, 2026 4:15 PM

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष के तेज होने से घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बीते 19 मार्च को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

भारत के रणनीतिक भंडारों में 3.37 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चा तेल मौजूद : केंद्र

IANS | March 23, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि देश के रणनीतिक भंडारों में 3.37 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चा तेल मौजूद है, जो कि कुल स्टोरेज क्षमता का 64 प्रतिशत है।

भारत के पास उर्वरकों का पर्याप्त भंडार, इथेनॉल मिश्रण से तेल आयात कम करने में मिल रही मदद : पीएम मोदी

IANS | March 23, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पास उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आयात विविध बना हुआ है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिया।

पीएमयूवाई से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा एलपीजी कनेक्शन, वितरण व्यवस्था में हुआ सुधार: मंत्री

IANS | March 23, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लागू होने के बाद देश में एलपीजी की पहुंच लगभग हर घर तक हो गई है। 1 मार्च 2026 तक देश भर में करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 52.60 लाख और गुजरात में 43.92 लाख कनेक्शन शामिल हैं। यह जानकारी सोमवार को संसद में दी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक

IANS | March 23, 2026 2:34 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पेश कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) अधिनियम, 2008 और कंपनी अधिनियम, 2013 में संशोधन करना है।

पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

IANS | March 23, 2026 2:14 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण नौ देशों में स्थित 40 से ज्यादा तेल और गैस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को 'गंभीर रूप से या बहुत गंभीर रूप से' नुकसान पहुंचा है और तेल व गैस आपूर्ति में व्यवधान संकट से कोई भी देश अछूता नहीं रहेगा। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी-आईईए) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में दी।

मिडिल ईस्ट तनाव से तेल बाजार में हलचल तेज, ईरान युद्ध के बाद से 60 प्रतिशत से ज्यादा उछला ब्रेंट क्रूड

IANS | March 23, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है, और इसकी कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर सोमवार को लगभग 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।