श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने भारत की परिवर्तनकारी पहलों को जानने के लिए नीति आयोग का दौरा किया
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीति आयोग द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने एक पॉलिसी थिंक टैंक और कॉर्डिनेशन प्लेटफॉर्म के रूप में नीति आयोग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने नीति आयोग के लॉन्ग-टर्म पॉलिसी डिजाइन को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के साथ जोड़ने की अद्भुत क्षमता पर प्रकाश डाला।