शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 397 अंक उछला
मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,307.37 और निफ्टी 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,289.90 पर बंद हुआ।