भारत और ईयू एफटीए से बढ़ेंगे व्यापार के अवसर, ट्रेड सरप्लस 50 अरब डॉलर से अधिक पहुंचने का अनुमान
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 27 जनवरी को साइन हो सकता है। इसे दोनों पक्षों की ओर से 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है और इससे भारत ईयू के साथ ट्रेड सरप्लस वित्त वर्ष 31 तक 51 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है ।