ओपनएआई की सफलता का ईनाम! सत्य नडेला को वित्त वर्ष 25 में मिला अब तक का सबसे अधिक वेतन
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 96.5 मिलियन डॉलर का वेतन मिला है, जो कि एक दशक पहले कंपनी के सीईओ बनने के बाद से अब तक का सबसे अधिक भुगतान है।