भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 187.64 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,570.35 और निफ्टी 28.75 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,694.35 पर था।