अक्षय तृतीया: भारतीय परिवारों के पास दुनिया का 11-16 प्रतिशत सोना; यूएसए, जर्मनी और इटली के संयुक्त गोल्ड रिजर्व से भी अधिक
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया की सभी खदानों से अब तक निकाले गए सोने में से 11-16 प्रतिशत भारतीय परिवारों के पास है। यह यूएएस, जर्मनी, इटली और रूस के संयुक्त गोल्ड रिजर्व से भी अधिक है। यह जानकारी, अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) से पहले गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।