पीएम मोदी ओडिशा में भारत के पहले कमर्शियल-स्केल कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

IANS | June 19, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आयात कम करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के झारसुगुडा जिले के लखनपुर में 25,016 करोड़ रुपए के कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।

एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस

IANS | June 19, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को नोटिस जारी किए हैं, जो अपने प्रोडक्ट को लेकर भ्रामक दावें, ब्रांडिंग और लेबलिंग कर रहे थे। साथ ही, उनके उत्पादों को लेकर ग्राहकों से शिकायतें के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

भारत के ऑफिस मार्केट में आरईआईटी की हिस्सेदारी बढ़कर 2030 तक 30 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | June 19, 2026 1:57 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) ने बीते छह वर्षों में तेजी से विस्तार किया है और ऑफिस आरईआईटी और इंस्ट्रियल एवं वेयरहाउसिंग इनविट की बाजार हिस्सेदारी 2030 तक क्रमश: 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

एनएसई के डीआरएचपी में बड़ा खुलासा, गलती से खाते में पहुंचे 1 करोड़ रुपए से अधिक के शेयरों को लेकर विवाद

IANS | June 19, 2026 12:50 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में खुलासा किया है कि उसने एक व्यक्ति के डीमैट खाते में गलती से जमा हुए शेयरों को कथित रूप से अपने पास रखने और बेचने के मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।

भारत में 65,000 करोड़ रुपए से अधिक की कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर चल रहा काम: सरकार

IANS | June 19, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत में 65,000 करोड़ रुपए से अधिक की कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि कोयले को रसायनों, ईंधन और औद्योगिक कच्चे माल में बदलने की सरकार की पहल अब केवल नीतिगत योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी तेजी से लागू हो रही है।

एनएसई के आईपीओ पर कानूनी अड़चन, बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित याचिका में लिस्टिंग प्रक्रिया रोकने की मांग

IANS | June 19, 2026 12:24 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में खुलासा किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका लंबित है, जिसमें अन्य मांगों के साथ-साथ उसके प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया पर रोक लगाने और शेयरहोल्डिंग संरचना से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

एक्सेंचर के कमजोर अनुमान से आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट, निफ्टी आईटी 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटा

IANS | June 19, 2026 11:55 AM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर द्वारा अपने राजस्व वृद्धि (रेवेन्यू ग्रोथ) अनुमान में कटौती करने और मांग के कमजोर रहने के संकेत देने के बाद शुक्रवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 6 प्रतिशत से अधिक टूट गया और वैश्विक तकनीकी खर्च में सुधार की रफ्तार को लेकर निवेशकों की चिंताएं फिर बढ़ गईं।

सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी खरीद को दी मंजूरी, उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लाभ

IANS | June 19, 2026 11:01 AM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ सुनिश्चित करने और बाजार में कीमतों के दबाव से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी पर खरीद को मंजूरी दी है।

भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना-चांदी 3 प्रतिशत तक फिसले

IANS | June 19, 2026 10:58 AM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग कमजोर होने से हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार तीसरे सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

तीन महीने बाद हॉर्मुज स्ट्रेट पार कर दहेज पहुंचा एलएनजी टैंकर 'दिशा', 62,370 मीट्रिक टन गैस लेकर लौटा

IANS | June 19, 2026 10:17 AM

भरूच, 19 जून (आईएएनएस)। तीन महीने के इंतजार के बाद एलएनजी टैंकर 'दिशा' सफलतापूर्वक हॉर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए गुजरात के दहेज पहुंचा है। यह टैंकर शुक्रवार सुबह लगभग 7:32 बजे दहेज एलएनलजी टर्मिनल पर आया।