सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में 1.6 प्रतिशत की बढ़त
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, दोनों में 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।