अदाणी पोर्ट्स ने अमेरिकी कंपनी कालेरिस के साथ बढ़ाई साझेदारी, एआई के जरिए बदलेगा पोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क

IANS | June 16, 2026 3:21 PM

अहमदाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को अमेरिका की कंपनी कालेरिस के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। इस कदम का उद्देश्य कंपनी के पोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित बदलाव को तेज करना है।

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

IANS | June 16, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की बिना डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बिक्री पर रोक लगा दी है।

प्राकृतिक गैस के भंडार में गिरावट और एलएनजी निर्यात में वृद्धि के चलते कीमतों में हुआ उल्लेखनीय सुधार: रिपोर्ट

IANS | June 16, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में भारी गिरावट के बाद प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) की कीमतों में अब उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इन्वेंट्री (भंडार) में कमी, निर्यात गतिविधियों में बढ़ोतरी और मौसमी बिजली मांग बढ़ने के कारण बाजार में मजबूती लौट रही है।

अदाणी के नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट को मिला वैश्विक सम्मान, खूबसूरत डिजाइन और टिकाऊ विकास के लिए मिली पहचान

IANS | June 16, 2026 2:17 PM

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी के दो एयरपोर्ट्स को प्रतिष्ठित 'प्रिक्स वर्साय वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल एयरपोर्ट्स लिस्ट 2026' में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि कंपनी विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना विकसित करने पर जोर दे रही है, जो आर्थिक विकास, पर्यटन और क्षेत्रीय प्रगति में योगदान दे रही है।

अब सिर्फ लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों से ही बेची जाएगी खांसी की सिरप: सरकार

IANS | June 16, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 (पांचवां संशोधन) में बदलाव करते हुए उस छूट को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत छोटे गांवों में कुछ खुदरा लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन किए बिना खांसी की सिरप बेची जा सकती थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

IANS | June 16, 2026 1:03 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें ये दावा किया गया था कि सरकार भारत के गुजरात से ओमान और अन्य खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एक एनर्जी पाइपलाइन विकसित करने पर काम कर रही है।

सोने और चांदी में मुनाफावसूली, भाव 1.47 प्रतिशत तक लुढ़का

IANS | June 16, 2026 12:21 PM

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.47 प्रतिशत तक कम हो गया है।

भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल

IANS | June 16, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-फ्रांस की साझेदारी को नई गति मिल रही है। साथ ही, उन्होंने फ्रांसीसी व्यवसायों और निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान

IANS | June 16, 2026 10:59 AM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर दायर की गई याचिका को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है। इससे कंपनी को कुल 220 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। यह जानकारी कंपनी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में मंगलवार को दी गई।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला; सेंसेक्स 76,500 के पार

IANS | June 16, 2026 9:49 AM

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 265 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,529 और निफ्टी 70 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,920 पर था।