भारत का व्यापारिक निर्यात दिसंबर में बढ़कर 38.51 अरब डॉलर रहा

IANS | January 15, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत का व्यापारिक निर्यात दिसंबर में बढ़कर 38.51 अरब डॉलर हो गया है, जो कि नवंबर में 38.13 अरब डॉलर था। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

वैश्विक विरोध के बाद एलन मस्क की कंपनी एक्स को बंद करना पड़ा ग्रोक का आपत्तिजनक इमेज बनाने वाला फीचर

IANS | January 15, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दुनियाभर में कड़े विरोध का सामना करने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने गुरुवार को अपने एआई चैटबॉट ग्रोक के आपत्तिजनक तस्वीर बनाने वाले फीचर को बंद कर दिया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ा देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्टर से व्यापार करना हुआ आसान : स्टार्टअप फाउंडर्स

IANS | January 15, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में केवल स्टार्टअप इकोसिस्टम को सपोर्ट ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने नेतृत्व में भी एक अहम भूमिका निभाई है और देश में जेएएम ट्रिनिटी (जन धन, आधार और मोबाइल) और यूपीआई जैसे मजबूत पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्टर से व्यापार को बढ़ाने में सफलता मिली है। यह बयान स्टार्टअप फाउंडर्स की ओर से गुरुवार को दिया गया है।

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

IANS | January 15, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चलते भारत के स्मार्टफोन निर्यात में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। साल 2025 में भारत से स्मार्टफोन का निर्यात करीब 30 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश 19 प्रतिशत बढ़कर 8 अरब डॉलर के पार

IANS | January 15, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश 2025 में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 8.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

वित्तीय रिपोर्ट की निगरानी के लिए सरकार ने शुरू की नई एआई पहल

IANS | January 15, 2026 1:04 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। वित्तीय रिपोर्टों की गुणवत्ता पर नजर रखने और सरकारी कामकाज को तेज करने के लिए सरकार ने एक नई एआई पहल की है। इस पहल का नाम 'इंडिया एआई फाइनेंशियल रिपोर्टिंग कंप्लायंस चैलेंज' रखा गया है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से ऐसे डिजिटल समाधान तैयार करना है, जो वित्तीय रिपोर्टिंग की जांच आसान और तेज बना सकें।

चैटबॉक्स पर उठ रहे सवालों पर एलन मस्क बोले, ग्रोक नाबालिगों की आपत्तिजनक तस्वीरें नहीं बनाता

IANS | January 15, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। टेस्ला के सीईओ और एआई कंपनी एक्सएआई के फाउंडर एलन मस्क ने कहा है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है, जिसमें एक्सएआई के चैटबॉट ग्रोक ने नाबालिगों की आपत्तिजनक या गलत तस्वीरें बनाई हों।

ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित; एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी

IANS | January 15, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान ने ताजा हालात को देखते हुए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख भारतीय एयरलाइनों ने गुरुवार को अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

बीएमसी चुनाव के चलते गुरुवार को शेयर बाजार बंद, नहीं हो रहा कारोबार

IANS | January 15, 2026 11:05 AM

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव होने के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई और बीएसई बंद हैं। इस वजह से आज घरेलू बाजार में ट्रेडिंग नहीं हो रही।

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी देश के वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम से करेंगे बातचीत

IANS | January 15, 2026 9:59 AM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी में 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी।