आरवीएनएल को मिला 2,977 करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, विशाखापट्टनम में बनाएगी 10 मीट्रिक टन प्रति वर्ष लॉजिस्टिक्स सुविधा

IANS | June 20, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने शनिवार को घोषणा की कि उसे सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी से 2,977 करोड़ रुपए का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जो आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बफर स्टॉकयार्ड और ब्लेंडिंग सुविधा के विकास से संबंधित है।

सीपीग्राम्स और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बढ़ रही पारदर्शिता, नागरिक-केंद्रित बन रहा शासन: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | June 20, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि सीपीग्राम्स (केंद्रीयकृत जन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली) और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जैसी पहलें भारत में शासन व्यवस्था को बदल रही हैं। इनसे पारदर्शिता बढ़ी है, सेवाओं की डिलीवरी बेहतर हुई है और प्रशासन अधिक नागरिक-केंद्रित बना है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के गृह एवं सुरक्षा मंत्री यून होजुंग के साथ बातचीत के दौरान भारत की डिजिटल गवर्नेंस उपलब्धियों को रेखांकित किया और ई-गवर्नेंस, एआई तथा लोक प्रशासन जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने का आह्वान किया।

फोनपे वॉलेट इनएक्टिविटी नोटिफिकेशन: यूजर्स के लिए क्या जानना है जरूरी?

IANS | June 20, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। हाल ही में फोनपे द्वारा भेजे गए वॉलेट निष्क्रियता (इनएक्टिविटी) नोटिफिकेशन के बाद डिजिटल वॉलेट और उनके काम करने के तरीके को लेकर उपभोक्ताओं की दिलचस्पी बढ़ गई है। इन चर्चाओं के दौरान एक महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि कई यूजर्स अब भी यह मानते हैं कि उनका फोनपे अकाउंट, यूपीआई अकाउंट और फोनपे वॉलेट एक ही चीज हैं। जबकि वास्तव में ये अलग-अलग भुगतान माध्यम हैं, जो स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति करते हैं।

मई में बीएफएसआई थीमैटिक फंड्स ने दिया सबसे बेहतर रिटर्न, एसआईपी निवेशकों का भरोसा बड़े शेयरों पर कायम: रिपोर्ट

IANS | June 20, 2026 2:24 PM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) थीमैटिक फंड्स ने मई महीने में म्यूचुअल फंड निवेश जगत में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इन फंड्स ने 5.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया और इनमें 1,013 करोड़ रुपए का निवेश आया। इसका मुख्य कारण इन फंड्स में बड़ी संख्या में लार्ज-कैप शेयरों की मौजूदगी रही।

पूर्वोत्तर क्षेत्र अब वैश्विक पहचान वाले स्थलों का घर, 'अष्टलक्ष्मी' ने वैश्विक मानचित्र पर बनाई मजबूत पहचान: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | June 20, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब वैश्विक स्तर के कई महत्वपूर्ण स्थलों का घर बन चुका है, जो सतत और समावेशी विकास का उदाहरण पेश कर रहे हैं।

इंटरनेट इकोसिस्टम में विश्वास, मजबूती और सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत : आईटी सचिव

IANS | June 20, 2026 1:08 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। निक्सी यानी नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) के 23 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके अध्यक्ष और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस. कृष्णन ने इंटरनेट इकोसिस्टम में भरोसा, मजबूती और सुरक्षा को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद से बाजार में रही रौनक, हफ्ते भर में निफ्टी और सेंसेक्स ने दर्ज की करीब 1.7 प्रतिशत की बढ़त

IANS | June 20, 2026 12:41 PM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों तथा ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे सप्ताह मजबूत बढ़त दर्ज करने में सफल रहे।

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; एक हफ्ते में दाम करीब 10,600 रुपए घटा

IANS | June 20, 2026 9:41 AM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,800 रुपए और 10,600 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।

उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप इटली रवाना, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

IANS | June 19, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में अब उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप को देहरादून से इटली के रवाना किया है। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

'पीएम विकसित भारत रोजगार योजना' भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | June 19, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) रोजगार के अवसर पैदा करने, देश के युवाओं को सशक्त बनाने और भविष्य के भारत के लिए मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रही है।