मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक डेटा से निर्धारित होगी शेयर बाजार की चाल

IANS | June 21, 2026 1:24 PM

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अलगा हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक डेटा जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, पीएमआई और फॉरेक्स डेटा से शेयर बाजार की दिशा तय होगी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकवरी से भारतीय बाजारों में हो सकती है एफपीआई की वापसी

IANS | June 21, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर स्थिरता बढ़ने से डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकवरी देखने को मिल सकती है और इससे विदेशी निवेशकों की वापसी फिर से भारतीय बाजारों में हो सकती है, जो कि पिछले कुछ समय से शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। यह जानकारी विश्लेषकों की ओर से रविवार को दी गई।

बाजार की पाठशाला: आईटीआर में गलती हो गई है? रिटर्न जमा करने के बाद भी कर सकते हैं सुधार, जानिए क्या कहता है नियम

IANS | June 21, 2026 10:32 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरते समय छोटी-बड़ी गलतियां होना आम बात है। कई बार करदाता किसी बैंक खाते से मिले ब्याज को दिखाना भूल जाते हैं, गलत कटौती (डिडक्शन) क्लेम कर लेते हैं या फिर गलत आईटीआर फॉर्म का चयन कर बैठते हैं। हालांकि आयकर विभाग ऐसे मामलों में करदाताओं को राहत देता है। आयकर अधिनियम की धारा 139(5) के तहत करदाता अपनी पहले से दाखिल रिटर्न में सुधार कर सकते हैं। इसे रिवाइज्ड रिटर्न कहा जाता है, जो गलतियों को ठीक करने का कानूनी और आसान तरीका है।

15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन एफटीए, 9 व्यापार समझौतों ने भारतीय उत्पादों के लिए खोले वैश्विक बाजार: पीयूष गोयल

IANS | June 20, 2026 7:57 PM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित भारत-यूनाइटेड किंगडम (यूके) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है।

आईआईटी रुड़की और डब्ल्यूआरआई इंडिया ने टिकाऊ बैटरी और स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए साइन किया एमओयू

IANS | June 20, 2026 7:39 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और डब्ल्यूआरआई इंडिया ने शनिवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य टिकाऊ बैटरी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, संसाधन दक्षता, बैटरी रीसाइक्लिंग, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और नीति अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है।

'भविष्य' पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

IANS | June 20, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि 'भविष्य' पेंशन प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म ने केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों के लिए जीवन को काफी आसान बना दिया है। इस डिजिटल प्रणाली के जरिए पेंशन मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित हुआ है, देरी और लिपिकीय त्रुटियों में कमी आई है तथा पेंशन सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए 18,880 करोड़ रुपए

IANS | June 20, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

IANS | June 20, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का विषय "विकास रा धारा, ओडिशा सारा" रखा गया था।

हीरा ग्रुप मामले में ईडी ने की 159 करोड़ रुपए की संपत्तियों की नीलामी, धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशकों को मिलेगी राहत

IANS | June 20, 2026 5:03 PM

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले की आरोपी नोहेरा शेख, हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज और उससे जुड़ी संस्थाओं की लगभग 159 करोड़ रुपए मूल्य की 23 अचल संपत्तियों की नीलामी कर दी है। एजेंसी ने शनिवार को कहा कि यह कदम देश भर में कथित तौर पर ठगे गए हजारों निवेशकों को उनका पैसा लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

IANS | June 20, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान भारत ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के आयात के स्रोतों में विविधता लाई और खाड़ी क्षेत्र पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों से खरीद बढ़ा दी।