सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, वैश्विक तनाव में कमी आने से कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव

IANS | January 22, 2026 12:58 PM

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोप पर टैरिफ लगाने की आशंका कम होने के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे हाल ही में बने रिकॉर्ड हाई से दोनों कीमती धातुएं नीचे आ गईं।

सुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल: बेटियों के लिए क्यों खास है यह स्कीम, कौन खोल सकता है खाता, कितना मिलता है ब्याज? जानें सब कुछ

IANS | January 22, 2026 12:26 PM

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) को गुरुवार को 11 साल पूरे हो गए। यह स्कीम देश की बेटियों के लिए शुरू की गई सबसे प्रभावशाली सामाजिक और वित्तीय योजनाओं में से एक बनकर उभरी है, जो न केवल बचत को बढ़ावा देती है, बल्कि बेटियों के सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की उम्मीद भी देती है।

2025 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी : यूएनसीटीएडी

IANS | January 22, 2026 10:58 AM

संयुक्त राष्ट्र, 22 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2025 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट- एफडीआई) में 73 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल भारत में कुल 47 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया। यह बढ़ोतरी सेवा और उत्पादन क्षेत्र में बड़े निवेश की वजह से हुई है।

भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ ऊपरी स्तर पर खुला, सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की उछाल

IANS | January 22, 2026 9:59 AM

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रीनलैंड से संबंधित ट्रेड वॉर की चिंताओं में कमी आने के बीच तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला खत्म करते हुए भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार वापसी की। इस दौरान सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ ऊपरी स्तर पर खुला।

डीजीसीए ने एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस के लिए ईपीएल सेवा शुरू की

IANS | January 21, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को डीजीसीए मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) सेवाओं का शुभारंभ किया।

भारत एआई को अपनाने और विकसित करने वाले देशों के अग्रणी समूह में शामिल :अश्विनी वैष्णव

IANS | January 21, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेंक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत एआई को अपनाने और विकसित करने वाले देशों के अग्रणी समूह में शामिल है, जिसने एआई आर्किटेक्चर के सभी पांच स्तरों यानी अनुप्रयोगों, मॉडल, चिप्स, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा में व्यवस्थित प्रगति की है।

सुकन्या समृद्धि योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 वर्ष पूरे: बचत के साथ बालिकाओं के सशक्तिकरण में मिली मदद

IANS | January 21, 2026 7:58 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) को गुरुवार को 11 वर्ष हो रहे हैं। केंद्र सरकार की इस योजना ने बालिकाओं के सशक्तिकरण में एक अहम भूमिका निभाई है। इसने न सिर्फ बालिकाओं के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने में मदद की है, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास भरने में भी बड़ा योगदान दिया है।

बाजार की पाठशाला : लंबे समय में सुरक्षित और मोटा मुनाफा चाहते हैं? ये टॉप 5 सरकारी योजनाएं बेस्ट ऑप्शन

IANS | January 21, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। आज के समय में निवेश के सही विकल्प चुनना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हो गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो बचत के साथ अच्छा रिटर्न और सुरक्षा भी चाहते हैं। भारत में कई ऐसी सरकारी निवेश योजनाएं हैं जो न केवल सुरक्षा और भरोसा देती हैं, बल्कि निश्चित रिटर्न और टैक्स लाभ भी प्रदान करती हैं। इन योजनाओं की खासियत यह है कि यह जोखिम-मुक्त या कम जोखिम वाली हैं, इसलिए ये लंबे और मध्यम समय में मोटी राशि तैयार करने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।

सोने की कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड

IANS | January 21, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। सोने और चांदी में तूफानी तेजी देखी जा रही है, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम फिर से नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

एनएसईआईएक्स और एफआईडीसी के बीच समझौता, एनबीएफसी को मिलेगा पूंजी जुटाने का नया मौका

IANS | January 21, 2026 6:41 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) ने बुधवार को बताया कि उसने फाइनेंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (एफआईडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) को गिफ्ट आईएफएससी में पूंजी जुटाने में मदद करना है।