अफ्रीका में भारत की मजबूत होती पकड़, दिया 100 मिलियन डॉलर का नया कर्ज: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अफ्रीका में अपने वित्तीय प्रभाव को लगातार बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में भारत के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक (एक्जिम बैंक) ने अफ्रीका फाइनेंस कार्पोरेशन (एएफसी) को 100 मिलियन डॉलर का पांच साल का कर्ज दिया है। बिजनेस इनसाइडर अफ्रीका की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।