सेमीकंडक्टर से लेकर एआई मॉडल तक, भारत को 'एआई संप्रभुता' मजबूत करने की जरूरत : आईबीएम सीईओ
दावोस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा है कि भारत को अपनी 'एआई संप्रभुता' मजबूत करने के लिए सेमीकंडक्टर, एआई मॉडल बनाने और रियल लाइफ में इस्तेमाल होने वाले एप्लिकेशन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भारतीय उद्यमियों से कहा कि देश में ही मजबूत एआई क्षमताएं विकसित करना जरूरी है।