सीबीआई ने 7,623 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में अनिल अंबानी ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व सीईओ को किया गिरफ्तार

IANS | June 22, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। सीबीआई ने अनिल अंबानी के रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े मामलों की चल रही जांच के सिलसिले में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के पूर्व डायरेक्टर और सीईओ देवांग मोदी और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ रवींद्र सुधालकर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से सोमवार को दी गई।

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,828 रुपए तक बढ़ीं

IANS | June 22, 2026 7:06 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी में लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को तेजी देखने को मिली है। इससे सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है।

भारत की आठ मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज की विकास दर मई में 0.5 प्रतिशत रही

IANS | June 22, 2026 6:28 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारत की आठ मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज के संयुक्त सूचकांक की विकास दर मई में सालाना आधार पर 0.5 प्रतिशत रही है। इसमें सीमेंट, स्टील और इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र में जबरदस्त तेजी देखी गई है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए डेटा में दी गई।

वित्त मंत्री सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

IANS | June 22, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा, एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप असबे के साथ कमोडिटी एंड कैपिटल मार्केट पार्टिसिपेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

बाजार की पाठशाला: लोन चुकाने में डेट स्नोबॉल और डेट एवलॉन्च कर सकते हैं मदद! जानिए कौन-सा तरीका दिला सकता है कर्ज से जल्दी छुटकारा

IANS | June 22, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। वर्तमान समय में होम लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड बकाया और ईएमआई जैसी कई वित्तीय जिम्मेदारियां लोगों के बजट पर दबाव डालती हैं। जब एक साथ कई कर्जों का भुगतान करना पड़ता है, तो वित्तीय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में एक प्रभावी लोन चुकौती रणनीति न केवल कर्ज का बोझ कम कर सकती है, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना सकती है।

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

IANS | June 22, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि नया आधार ऐप लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में 3.1 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है। देश भर में लोगों के बीच इस ऐप को तेजी से स्वीकार किया जा रहा है।

कोचीन शिपयार्ड में हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने खारिज किया, कहा- वर्तमान में ओएफएस लाने की कोई योजना नहीं

IANS | June 22, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। केंद्र ने सोमवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि सरकार विनिवेश कार्यक्रम के तहत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लाने की योजना बना रही है।

सरकार ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 'कवच' सिस्टम लगाने को दी मंजूरी, होंगे खर्च 270 करोड़ रुपए

IANS | June 22, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने ईस्ट कोस्ट रेलवे नेटवर्क के 631 किलोमीटर (आरकेएम) मार्ग पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' लगाने को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना पर करीब 270 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद; सेंसेक्स 77,000 के पार

IANS | June 22, 2026 4:02 PM

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 291.17 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,094.07 और निफ्टी 89.80 अंक या 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,102.90 पर था।

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

IANS | June 22, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आज भारत दुनिया को अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खुद को एक भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित कर रहा है।