भारत-ब्रिटेन एफटीए से किसानों, मछुआरों और एमएसएमई को होगा बड़ा फायदा: पीयूष गोयल

IANS | June 23, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) वास्तव में लोगों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया समझौता है, जिससे भारतीय किसानों, कारोबारियों, कारीगरों और देश भर के आम लोगों को लाभ मिलेगा।

अदाणी मुंद्रा एयरपोर्ट से कच्छ को मिली नई उड़ान, 8 शहरों से जुड़कर खुलेगी आर्थिक विकास की राह

IANS | June 23, 2026 2:14 PM

मुंद्रा (गुजरात), 23 जून (आईएएनएस)। गुजरात के कच्छ क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से अदाणी मुंद्रा एयरपोर्ट ने मंगलवार को अपनी पहली नियमित उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत मुंबई और गोवा के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है।

भारत में डिजिटल निवेशकों की 80 प्रतिशत संपत्ति एसआईपी और शेयरों में निवेशित: रिपोर्ट

IANS | June 23, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत में एक औसत डिजिटल निवेशक के पोर्टफोलियो का आकार लगभग 10 लाख रुपए है और वह हर साल करीब 3 लाख रुपए का नया निवेश जोड़ता है। इसके बावजूद, उसकी निवेश योग्य डिजिटल संपत्ति का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा अभी भी एसआईपी, सीधे शेयरों (डायरेक्ट इक्विटी) और एकमुश्त म्यूचुअल फंड निवेशों में केंद्रित है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।

यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आए, पीयूष गोयल ने कहा- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी सार्थक चर्चा

IANS | June 23, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के सोमवार भारत आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में स्वागत है। आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है।

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत, जून में पीएमआई 57.4 पर रहा

IANS | June 23, 2026 12:31 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत में निजी क्षेत्र की गतिविधियां जून में मजबूत रही हैं और इस दौरान नए ऑर्डर्स में बढ़ोतरी देखी गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एचएसबीसी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) डेटा में दी गई।

भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

IANS | June 23, 2026 11:17 AM

डालियान (चीन), 23 जून (आईएएनएस)। भारत आने वाले समय में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा और इसके विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी क्षेत्र अहम भूमिका निभाएंगे। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 'एनुअल न्यू चैंपियंस मीटिंग' या 'समर दावोस' में दिया गया।

सोने और चांदी में कमजोरी जारी, कीमतें 2 प्रतिशत से अधिक घटीं

IANS | June 23, 2026 10:00 AM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह डॉलर इंडेक्स के लगातार 100 के ऊपर रहने और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी को आशंका को माना जा रहा है।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में बिकवाली

IANS | June 23, 2026 9:31 AM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। सेंसेक्स 8.02 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,086.05 और निफ्टी 31.60 अंक की गिरावट के साथ 24,071.30 पर खुला।

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

IANS | June 22, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं। यह जानकारी आधिकारिक बयान में सोमवार को दी गई।

'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' पोर्टल लॉन्च हुआ, पेंशन से जुड़ी शिकायतों का जल्द होगा समाधान

IANS | June 22, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' नाम से एक एआई आधारित शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पीएफआरडीए के तहत आने वाली पेंशन योजनाओं के ग्राहकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक आसान, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह जानकारी पेंशन नियामक की ओर से सोमवार को दी गई।