रक्षा क्षेत्र में सरकार का बड़ा कदम, टीआरएडब्ल्यूएल असेंबली सौदे से सेना की ऑपरेशनल क्षमता होगी और मजबूत
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सेना की माइनफील्ड (बारूदी सुरंग क्षेत्र) भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमैटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ करीब 975 करोड़ रुपए के समझौते पर हस्ताक्षर किए।