पहली तिमाही में हुंडई मोटर का मुनाफा 23.6 प्रतिशत घटा, अमेरिकी टैरिफ और बढ़ती लागत का असर
सोल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी टैरिफ और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते इस साल की पहली तिमाही (क्यू1) में उसका शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 23.6 प्रतिशत घट गया।