पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक

IANS | September 17, 2026 12:31 PM

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष के होने और जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। साथ ही, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पीएम मोदी के नेतृत्व ने अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, समावेशन और डिजिटलाइजेशन को दिया बढ़ावा : सीआईआई अध्यक्ष मुकुंदन

IANS | September 17, 2026 11:58 AM

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। सीआईआई के अध्यक्ष आर. मुकुंदन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भारतीय अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

IANS | September 17, 2026 11:02 AM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पीएम मोदी के जन्मदिन पर फिनटेक लीडर्स ने गुरुवार को कहा कि उनकी पहलों के चलते देश में मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम खड़ा हुआ है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही, बड़ी संख्या में इससे युवाओं को उद्यमी बनने में मदद मिली है।

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं

IANS | September 17, 2026 10:14 AM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए हैं, पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं।

छत्तीसगढ़: मोदी सरकार की पीएमईजीपी योजना से बदली शाकिर की जिंदगी, खुद के होटल में दे रहे रोजगार

IANS | September 17, 2026 9:57 AM

धमतरी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करती नजर आ रही है। यह योजना बेरोजगार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए आसान बैंक ऋण और सरकारी सब्सिडी उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बना रही है।

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | September 17, 2026 9:38 AM

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। मिश्रित वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 49 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 74,291 और निफ्टी 19 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,235 पर था।

फ्यूचर्स-ऑप्शंस में कथित हेरफेर पर सेबी ने 6 लोगों और दो कंपनियों पर की कार्रवाई, 28.12 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज

IANS | September 16, 2026 9:05 PM

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को कहा कि उसने स्टॉक फ्यूचर्स और ऑप्शंस से जुड़े एक कथित क्रॉस-सेगमेंट मार्केट मैनिपुलेशन मामले का खुलासा किया है और 28.12 करोड़ रुपए के कथित अवैध लाभ को फ्रीज कर दिया है, साथ ही दो संस्थाओं तथा चार व्यक्तियों पर डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- 'सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां'

IANS | September 16, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में प्रमुख वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के अगले विकास चरण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

IANS | September 16, 2026 8:33 PM

बेंगलुरु, 16 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान से जुड़े फैसले लेते समय भारत, अन्य देशों और भविष्य में आने वाले निवेश पर पड़ने वाले प्रभावों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाना चाहिए।

यूपीआई पर मामूली शुल्क से डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में मिल सकती है मदद: अशोक कुमार लाहिड़ी

IANS | September 16, 2026 8:29 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने बुधवार को कहा कि कुछ यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मामूली शुल्क लगाने से डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क जितना संभव हो उतना कम रखा जाना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।