एक्सप्लेनर: भारत-यूके एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर होने की उम्मीद; 75,000 से ज्यादा पेशेवरों को होगा फायदा

IANS | July 15, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) बुधवार से लागू हो गया है। इसे आर्थिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। इसके तहत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

भारत-यूके सीईटीए के लागू होने से स्थानीय सेवाओं और सामानों की मांग बढ़ेगी: फिक्की

IANS | July 15, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने बुधवार को भारत-यूके सीईटीए के लागू होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह अहम समझौता भारतीय इंडस्ट्री के लिए नए मौके खोलेगा, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाएगा और ग्लोबल वैल्यू चेन के साथ देश की भागीदारी को मजबूत करेगा।

भारत-यूके एफटीए से 'विकसित भारत' के लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार; व्यापार, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर: नैसकॉम और फिक्की

IANS | July 15, 2026 1:58 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की सर्वोच्च संस्था नैसकॉम ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे डिजिटल व्यापार, निवेश, नवाचार और प्रतिभा (टैलेंट) के आदान-प्रदान के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3.88 लाख यूनिट्स के पार

IANS | July 15, 2026 1:26 PM

दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री (कंपनियों द्वारा डीलर्स को बिक्री) जून में सालाना आधार पर 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 यूनिट्स रही है। इससे पिछले वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 3,12,851 यूनिट्स था। यह जानकारी इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से बुधवार को जारी डेटा में दी गई।

सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | July 15, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए), दोनों देशों की साझेदारी में एक महत्वपूर्ण क्षण है। इससे हमारे आर्थिक संबंध और गहरे होंगे। यह बयान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया।

रिफाइनिंग कंपनियों का 'सुनहरा दौर' शुरू, मजबूत मांग से होगा फायदा: रिपोर्ट

IANS | July 15, 2026 11:59 AM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। एशिया में मौजूद रिफाइनिंग कंपनियां अपने सुनहरे दौर में प्रवेश कर रही हैं और मजबूत मांग विशेषकर डीजल से इन कंपनियों को बेहतर मार्जिन हासिल करने मदद मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एआई खर्च आकलन को लेकर हुई बड़ी चूक, आईबीएम सीईओ ने मानी गलती; शेयर 25 प्रतिशत गिरे

IANS | July 15, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी आईटी कंपनी आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा ने माना है कि कंपनी ग्राहकों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने के बदलते ट्रेंड को समझने में चूक गई है और समय के मुताबिक तेजी से खुद को ढाल नहीं पाई है।

भारत-यूके सीईटीए आज से लागू, कपड़ा और आभूषण एवं रत्न समेत कई क्षेत्रों के निर्यातकों के लिए बढ़ेंगे अवसर

IANS | July 15, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) बुधवार से लागू हो गया है। इससे देश में कपड़ा, चमड़े, आभूषण एवं रत्न, समुद्री उत्पादों, केमिकल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े निर्यातकों के लिए यूके का बाजार खुला गया और उन्हें अब पहले के मुकाबले निर्यात के अधिक अवसर मिलेंगे।

मध्य पूर्व में तनाव से सोने और चांदी में कमजोरी, कीमतें करीब आधा प्रतिशत तक लुढ़कीं

IANS | July 15, 2026 10:12 AM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है।

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | July 15, 2026 9:41 AM

मुंबई, 15 (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 377 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,432 और निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,168 पर था।