भारत में थोक महंगाई दर जून में 9.87 प्रतिशत रही, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में 27 प्रतिशत का इजाफा
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई या थोक महंगाई दर जून में सालाना आधार पर 9.87 प्रतिशत रही है, जो कि मई में 9.68 प्रतिशत थी। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई।