वैश्विक तेल मांग में सुधार के संकेत, कच्चे तेल बाजार को सामान्य करने के लिए खाड़ी में शांति जरूरी: आईईए
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग में सुधार शुरू हो गया है। मई में तेल की मांग घटकर 9.79 करोड़ बैरल प्रतिदिन (97.9 मिलियन बैरल प्रतिदिन) रह गई थी, जो एक साल पहले की तुलना में 53 लाख बैरल प्रतिदिन कम थी। हालांकि, एजेंसी का अनुमान है कि अक्टूबर तक वैश्विक तेल मांग मई के निचले स्तर से 80 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक बढ़ जाएगी और फरवरी के बाद पहली बार 2025 के स्तर से ऊपर पहुंच जाएगी।