लगातार दूसरे सत्र में बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स में 828 अंकों की बढ़त; निफ्टी 1 प्रतिशत ऊपर
मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद सकारात्मकम वैश्विक संकेतों के चलते लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।