इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना होगा आसान

IANS | April 2, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को नई वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट को एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ लॉन्च किया गया है। इससे टैक्स भरना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात हुआ दोगुने से अधिक, व्यापार को मिली मजबूती

IANS | April 2, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता (इंड-ऑस ईसीटीए) के चार साल पूरे होने पर यह साफ हो गया है कि इस समझौते ने भारत के निर्यात को बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें : गौतम अदाणी

IANS | April 2, 2026 2:34 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

आर्टेमिस II मिशन में पहली बार आईफोन लेकर चांद की ओर रवाना हुए नासा के अंतरिक्ष यात्री

IANS | April 2, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा के आर्टेमिस II मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्री पहली बार अपने पर्सनल आईफोन को गहरे अंतरिक्ष में लेकर जा रहे हैं। यह कदम इस बात का संकेत है कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी अब पृथ्वी की कक्षा से बाहर मानव मिशनों के लिए अपने उपकरणों को आधुनिक बना रही है।

भारत-कनाडा-ऑस्ट्रेलिया टेक साझेदारी बातचीत से आगे बढ़कर वास्तविकता बनी : रिपोर्ट

IANS | April 2, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (एसीआईटीआई) पार्टनरशिप अब केवल बातचीत के आगे बढ़कर वास्तविकता बन रही है, जिसमें नई त्रिपक्षीय प्रतिबद्धताओं और कनाडा-भारत की 13 यूनिवर्सिटी में समझौते के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम रिसर्च और सेमीकंडक्टर्स में कॉरपोरेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

IANS | April 2, 2026 1:57 PM

थिंपू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण है कि उन्हें ईंधन की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। वहीं, सरकार ने पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए पड़ोसी देश भारत का आभार जताया है।

भारत में सिस्टमैटिक क्रेडिट ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 13.5 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | April 2, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सिस्टमैटिक क्रेडिट ग्रोथ (मार्च 15 तक) 13.8 प्रतिशत रही है और इसके वित्त वर्ष 27 13.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसे लिक्विडिटी और जीएसटी में कटौती के बाद उपभोग आधारित खपत से सपोर्ट मिल रहा है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

वैश्विक तेल संकट के बीच ओएमसी को एटीएफ की बिक्री में हो रहा 64 रुपए प्रति लीटर का नुकसान: रिपोर्ट

IANS | April 2, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार द्वारा घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 8.5 प्रतिशत की संतुलित बढ़ोतरी से तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को फिलहाल थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, विश्लेषकों के मुताबिक यह राहत सिर्फ अल्पकालिक है।

वैश्विक संघर्षों के बीच मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में हल्की गिरावट, लेकिन रोजगार वृद्धि मजबूत: रिपोर्ट

IANS | April 2, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े व्यवधानों का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही इसका असर भारतीय उद्योगों पर भी दिख रहा है, जिसके चलते मार्च में भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई घटकर 53.9 पर आ गया।

ट्रंप की ईरान संबंधी चेतावनी से कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना 3.6 प्रतिशत फिसला तो चांदी 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

IANS | April 2, 2026 12:14 PM

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया को लेकर दिए गए बयान के बाद गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में सोने-चांदी की कीमतें 7 प्रतिशत तक गिर गईं, जिससे युद्धविराम की उम्मीद कर रहे बुलियन निवेशकों को बड़ा झटका लगा।