सेबी ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए नियम, शेयर बाजार में निवेश और नौकरी बदलने पर बढ़ी निगरानी
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने अपने कर्मचारियों के लिए सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए आचार संहिता को और सख्त बना दिया है। नए नियमों के तहत हितों के टकराव को रोकने, निवेश पर निगरानी बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान लागू किए गए हैं।