लंदन ट्रिप के दौरान जेसिका अल्बा ने खाए गोलगप्पे, फोटो की शेयर

IANS | July 19, 2025 12:51 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेसिका अल्बा ने अपने लंदन ट्रिप के दौरान देसी गोलगप्पों का लुत्फ उठाया। उन्होंने बड़े ही मजे से तीखे-चटपटे गोलगप्पे खाए।

'जुबली कुमार' को एक बात का ताउम्र रहा मलाल: ‘डिंपल’ और राजेश खन्ना से कनेक्शन

IANS | July 19, 2025 12:42 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में एक ऐसा नाम, जिसने अपनी अदाकारी और फिल्मों की जुबली सफलता से दर्शकों के दिलों पर राज किया, वो थे ‘जुबली कुमार’ यानी राजेंद्र कुमार। मायानगरी में उन्होंने खूब संघर्ष किया और इंडस्ट्री के 'जुबली कुमार' बन गए। 30 साल की उम्र तक कुमार स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गए थे। हालांकि, जिंदगी के आखिरी दम तक उन्हें एक बात का अफसोस रहा... जिसका कनेक्शन ‘डिंपल’ और राजेश खन्ना से जुड़ा है। 20 जुलाई को उनकी जयंती है।

अभिषेक के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे, अमिताभ बोले- 'जो तुमने किया, वो सबके बस की बात नहीं'

IANS | July 19, 2025 10:18 AM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए और बेटे की तारीफ की। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जीवन का सार है 'कभी हार न मानना'। उन्होंने कहा 'लड़ते रहो, अंत तक डटे रहो। जीत हो या हार, कम से कम तुमने लड़ाई लड़ी।'

‘लिखे जो खत तुझे’ से ‘ए भाई जरा देखके चलो...’ की रचना करने वाले ‘नीरज’ खुद को मानते थे ‘बदकिस्मत कवि’

IANS | July 18, 2025 4:01 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। 'लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में, हजारों रंग के नजारे बन गए...' जैसे गीत गढ़ने वाले गोपालदास ‘नीरज’ खुद को बदकिस्मत मानते थे। ये सुन उनके प्रशंसक काफी हैरान होते हैं। आखिर सहज और सुंदर शब्दों में पिरोए गीत जो कइयों को प्रेरित करते हैं, उसे लिखने वाला शख्स भला कैसे खुद को बदकिस्मती का टैग दे सकता है!

मैं डेमोक्रेट, लेकिन नेपाल को स्थिरता के लिए राजशाही चाहिए: मनीषा कोइराला

IANS | July 18, 2025 12:48 PM

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री, सोशल वर्कर और कैंसर से जंग जीत चुकीं मनीषा कोइराला ने लंदन में आयोजित एक खास कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। 'हियर एंड नाउ 365' के ताज 51 बकिंघम गेट के चैंबर्स में आयोजित इवेंट में मनीषा ने ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी मनीष तिवारी के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने नेपाल की राजनीति, स्वास्थ्य और अपने जीवन के अनुभवों पर चर्चा की।

राजेश खन्ना का 'आखिरी खत' और चमका भूपिंदर सिंह का सितारा, गिटार थामे 'रात मेहरबां' गा दिल में उतर गया ये कलाकार

IANS | July 17, 2025 4:07 PM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कैफी आजमी के गंभीर पर सहज बोल और खय्याम के संगीत को जब लरजती खनकती आवाज का साथ मिला तो खूबसूरत सा गाना तैयार हो गया। ये आवाज थी भूपिंदर सिंह की, जो पर्दे पर हाथ में गिटार लेकर क्लब में गाते भी दिखे। उनकी गायकी ने सबका ध्यान खींचा। वो 18 जुलाई 2022 का ही मनहूस दिन था जब यह पुरकशिश आवाज दुनिया से रुखसत हो गई।

मुबारक बेगम : जिन्होंने 115 से अधिक फिल्मों में दी अपनी मधुर आवाज, गरीबी और गुमनामी में छोड़ी दुनिया

IANS | July 17, 2025 3:12 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के लिए 1950 से 1970 का दशक वह दौर था जब लता मंगेश्कर और मोहम्मद रफी की आवाज हर दिल की धड़कन थी। उनके गीत हर जुबान पर चढ़े थे, और उनकी मधुरता हर महफिल की शान थी। लेकिन इस चकाचौंध भरे दौर में एक ऐसी गायिका भी थीं, जिनकी मखमली और भावपूर्ण आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, फिर भी वे समय की भीड़ में कहीं पीछे रह गईं। हम बात कर रहे हैं मुबारक बेगम की, जिनकी गायकी का जादू 'कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी' जैसे गीतों में आज भी जिंदा है।

पति राघव चड्ढा के लिए 'वोट' मांग रहीं परिणीति चोपड़ा, पूछा-'मूंछें रहें या जाएं?'

IANS | July 17, 2025 2:03 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। परिणीति चोपड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए सभी से एक पोल में हिस्सा लेने को कहा। इस पोल का सवाल था कि क्या उनके पति राघव चड्ढा को अपनी मूंछें रखनी चाहिए या नहीं? इस पोस्ट की अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

'बजरंगी भाईजान' सिर्फ मनोरंजन नहीं, लोगों के जख्म भरने वाली फिल्म भी: कबीर खान

IANS | July 17, 2025 1:41 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक कबीर खान ने सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही कहा, "बजरंगी सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि वह लोगों के जख्मों को थोड़ा-सा भरता भी है।"

सिंगर कैलाश खेर ने आखिर क्यों कहा, 'हमें पश्चिमी देशों से सीखने की जरूरत है'?

IANS | July 17, 2025 12:25 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर कैलाश खेर ने संगीत में आए बदलावों, लोक कलाकारों की बढ़ती पहचान और भारतीय संस्कृति के बारे में अपने विचार खुलकर रखे। उन्होंने कहा है कि हमें पश्चिमी देशों से सीखने की जरूरत है।