जयंती विशेष: दादामुनी के 76वें जन्मदिन पर हुआ कुछ ऐसा कि मरते दम तक जश्न नहीं मनाया

IANS | October 12, 2024 12:40 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। दादामुनी यानि अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर में हुआ था। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे तो दादा कहलाने लगे। बंगाली में मोनी का अर्थ गहना होता है तो दादामोनी होते-होते फिल्मों के दादा मुनी हो गए। वैसे जन्म के समय नाम कुमुदलाल कुंजीलाल गांगुली था।

आवाज हुई रिजेक्ट, लंबी टांगों ने वायु सेना का ख्वाब तोड़ा फिर यूं बने अमिताभ 'शहंशाह'

IANS | October 10, 2024 6:32 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन की जिंदगी मिसाल है। किसी फिल्म की मानिंद इसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ट्रैजेडी और वो सब कुछ है जिसमें तप कर ये मिलेनियम स्टार कुंदन बना। 11 अक्टूबर को बिग बी 82 साल के हो जाएंगे। 54 साल अमिताभ ने इस इंडस्ट्री को दिए हैं, जिसमें कई बार उठे तो गिरे भी।

रेखा की कही अनकही, बोल्ड 'उमराव जान' से राष्ट्रपति तक ने पूछा था सिंदूर क्यों लगाती हो?

IANS | October 9, 2024 1:22 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की उमराव जान 10 अक्टूबर को 70 की हो जाएंगी। भानुरेखा गणेशन एक हैं लेकिन इनकी जिंदगी से जुड़े रहस्य और किस्से अनेक। साउथ स्टार शिवाजी गणेशन और पुष्पावल्ली की ये बेटी मांग में सिंदूर भरे अक्सर दिख जाती हैं। जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था, फिल्मी पत्रिकाएं एकमात्र सहारा थीं। आम घरों में इन्हें रखने का रिवाज भी नहीं था। कई तरह की जिज्ञासा लोगों के दिलों में होती थी। ऐसी ही राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी को हुई और उन्होंने पूछ भी लिया। जानते हैं मौका क्या था?

बर्थडे स्पेशल : खूबसूरती की मलिका हैं रकुल प्रीत सिंह, फैंस के दिलों पर करती हैं राज 

IANS | October 9, 2024 12:22 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2013 में बनी फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रकुल प्रीत सिंह को भला कौन नहीं जानता, ये एक्ट्रेस अपने फैंस के दिलों पर राज करती है। अपनी कमाल की अदाकारी, एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से रकुल काफी फेमस हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी से शादी की है। वो करीब 10 साल से हिंदी और साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं और 10 अक्टूबर को अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी।

रवींद्र जैन, आधुनिक युग के सूरदास जिनकी कंठ में था मां सरस्वती का वास

IANS | October 8, 2024 3:36 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में ससम्मान विराजे। इससे पहले अयोध्या के चौक चौराहों पर रवींद्र जैन की आवाज गूंज रही थी। रामानंद सागर की रामायण के भक्ति गीतों और भजनों से लोग सम्मोहित हो रहे थे। हर ओर आधुनिक युग के इस 'सूरदास' की मीठी आवाज में 'राम भक्त ले चला रे राम की निशानी,' 'मंगल भवन अमंगल हारी,' 'रामायण चौपाई' समेत कई भक्ति गीत कानों में रस घोल रहे थे। लग ही नहीं रहा था कि जिनके गीत आत्मा को छू रहे हैं वो 9 अक्टूबर 2015 को ही संसार त्याग बैकुंठ धाम को चले गए हैं।

'सिंघम अगेन' के ट्रेलर में 'रामायण' की झलक, कलयुग की 'सीता' को बचाएंगे 'बाजीराव सिंघम'

IANS | October 7, 2024 4:35 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। 4 मिनट 58 सेकंड का ट्रेलर एक्शन से भरपूर नजर आ रहा है। इसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी दोगुना कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

छह फीट से ज्यादा लंबी युक्ता मुखी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं हासिल कर पाईं ऊंचा मुकाम

IANS | October 6, 2024 4:45 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हुए हैं जो आए तो अपनी काबिलियत के दम पर लेकिन लंबे समय तक टिक नहीं सके। आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे इन कलाकारों में पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का नाम भी शामिल है।

वाजिद खान, जिनकी गायकी और संगीत में दबंगई झलकती थी, पहला और आखिरी गाना भी किया 'भाई' के नाम

IANS | October 6, 2024 2:42 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अस्पताल के बिस्तर पर बैठा एक शख्स बीमार है। शायद वो भी जानता है कि चंद लम्हे बाकी हैं फिर भी दबंगई नहीं छोड़ता। बड़े शान से गाता है हुड़ हुड़ दबंग। मौत को आंखें दिखाने का जज्बा गजब का दिखा था वाजिद में। जो आज न होकर भी हमारे बीच हैं। सिर्फ अपनी आवाज और संगीत के बल पर ही नहीं भाई के नाम संग जुड़कर भी।

नवरात्रि में नारी शक्ति का जश्न मनाते रीजनल सिनेमा की बात जो नैरेटिव बदल रहा है

IANS | October 6, 2024 1:06 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः', शक्ति का महापर्व भारत मना रहा है। देवी के श्रीचरणों में श्रद्धाभक्ति अर्पित करने को हमारे सिनेमा ने हमें कई मौके दिए हैं, लेकिन पिछले एकाध साल में जो रीजनल सिनेमा ने कर दिखाया है वो कमाल है। महिला को शक्ति क्यों कहते हैं ये बिना खून खराबे के कर दिखाया है।

विलेन से हीरो फिर संन्यासी के बाद मंत्री तक, विनोद खन्ना के लिए तो जीना इसी का नाम था

IANS | October 5, 2024 4:10 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। वो दौर राजेश खन्ना, जीतेंद्र और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स का था। ये लोग पर्दे पर रोमांस करते पसंद किए जाते थे। एक सेट कहानी थी हीरो-हीरोइन और विलेन की। विलेन की परिभाषा ही कुछ अलग थी। खूंखार सा दिखने वाला, चेहरे पर एक कट का निशान और मूंछ पर ताव देता हुआ! ऐसे समय में विनोद खन्ना ने बतौर विलेन एंट्री मारी और सिल्वर स्क्रीन पर छा गए। इस खलनायक के सब मुरीद हो गए। लोगों की पसंद को फिल्म इंडस्ट्री के हुनरबाजों ने समझा और हीरो का रोल दिया जाने लगा। हिट भी खूब रहे। 1975 के बाद तो सीधे अमिताभ बच्चन को टक्कर देने लगे। कामयाबी के चरम पर थे तभी सब कुछ छोड़ अध्यात्म की दुनिया में रम गए। 6 अक्टूबर को विनोद खन्ना की जयंती है।