क्या आपने कभी इन्हें मुड़ के देखा? 'हिरोइन' जिनकी डायलॉग डिलीवरी कमाल

IANS | September 20, 2024 10:23 AM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। कुछ फिल्में अपने गानों के वजह से, कुछ फाइट सींस की वजह से तो कुछ स्क्रिप्ट की वजह से सालों तक दिलो दिमाग पर छाई रहती हैं। लेकिन ये हिरोइन ऐसी हैं जिनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी कमाल है कि वो हमारे जेहन में उतर चुकी हैं। केकेके यानि करीना कपूर खान ऐसी ही अदाकारा का नाम है।

कॉमेडी 'किंग' के नाम से मशहूर थे अपने 'गजोधर', इनके 'फूफा-जीजा' मचाते थे धमाल

IANS | September 20, 2024 8:59 AM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। का हो गजोधर...नहीं सब ठीक ह...अउर फूफा शादी में नाराज हो गए...ये ऐसे कैरेक्टर्स थे जो जब भी स्क्रीन पर आए हमें अपने से लगे। एहसास ही नहीं हुआ कि पर्दे पर निभाया जा रहा है बरबस हमको घर मोहल्ले में होने वाले किसी शादी समारोह की याद करा गए। और इन किरदारों को अपना सा बनाने का बूता राजू श्रीवास्तव में ही था। 21 सितंबर 2022 का ही वो मनहूस दिन था जब हंसाने वाला ये कलाकार सबको रोता बिलखता छोड़ गया।

कंफ्यूजन का दाढ़ी कनेक्शन, बॉलीवुड में 'हारा', स्टेज का चमकदार सितारा

IANS | September 19, 2024 2:43 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी के मशहूर नाटककार मोहन राकेश के नाटक 'आधे अधूरे' पर निर्देशक बासु भट्टाचार्य ने फिल्म बनाने का फैसला लिया। इस नाटक से जुड़े एक कलाकार को चुना गया। अन्य स्टारकास्ट भी फाइनल किए गए। किसी कारण से फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। लेकिन, 'आधे अधूरे' नाटक से जुड़े कलाकार को दूसरा मौका मिला।

ठाकुर सज्जन सिंह का भदेस अंदाज आज भी मिसाल, बड़े पर्दे का कलाकार जिसे छोटी स्क्रीन ने दिलाई पहचान

IANS | September 19, 2024 12:02 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। 'मस्त रहो, जिअत रहो, जितत रहो, महादेव!' मिलने वालों से यही कहते थे 'मन की आवाज: प्रतिज्ञा' के 'ठाकुर सज्जन' सिंह यानि अनुपम श्याम ओझा। जो 20 सितंबर को 67 साल के होते लेकिन अफसोस अपने नेगेटिव किरदार से रोमांच पैदा करने वाला ये कलाकार 2021 में ही दुनिया को अलविदा कह गया।

बर्थडे विशेष: दो फिल्ममेकर जिनकी बोल्डनेस ने बटोरी सुर्खियां, 'लेगसी' ऐसी की रश्क हो जाए

IANS | September 19, 2024 10:26 AM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बोल्ड, बिंदास और बेबाक दोनों फिल्ममेकर। समय से आगे की सोच और उपलब्धियां ऐसी कि कोई भी रश्क कर जाए। एक है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 'जख्म' देकर भी 'स्वाभिमान' का पाठ पढ़ाने वाले महेश भट्ट तो दूसरे तेलुगू सिनेमा का सरताज 'एकेआ' यानि पद्मश्री, पद्मभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अक्किनेनी नागेश्वर राव। दोनों हुनरबाज 20 सितंबर को ही जन्मे।

अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस, भारतीय क्रिकेट ने तो ले लिया फैसला बॉलीवुड कब देगा समानता का अधिकार

IANS | September 17, 2024 4:13 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पिछले साल, 28 सितंबर 2023 को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंच से एक इवेंट के दौरान कहा था हमने शुरुआत कर दी है। बीसीसीआई ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को एक समान राशि देने का फैसला किया उसके बाद आईसीसी समेत दुनिया के कई बड़े खेल आयोजकों ने ये निर्णय लिया। उन्होंने ही बताया कि आईसीसी, इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड और यूएस ओपन में भी पे पैरिटी या इक्वल पे को लागू कराया गया।

शबाना आज़मी... 'आंखों में नमी हंसी लबों पर' को जीने वाली मशहूर एक्ट्रेस

IANS | September 17, 2024 2:48 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। साल 1982 की बॉलीवुड फिल्म 'अर्थ' में जगजीत सिंह की जादुई आवाज़ और कैफी आज़मी की लिखी गज़ल 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' आज भी संगीतप्रेमियों की प्लेलिस्ट में शुमार है। इस गज़ल में एक लाइन 'आंखों में नमी हंसी लबों पर, क्या हाल है, क्या दिखा रहे हो' है। पर्दे पर एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने इसे निभाया था और इस एक लाइन ने उनके सिल्वर स्क्रीन के सफर को नया आयाम दिया।

प्रसून जोशी, 'तारे जमीन पर लाने' वाला गीतकार जिसकी कैंची का खौफ बड़े बड़ों को

IANS | September 15, 2024 12:23 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। गोविंद निहलानी हों, शाहरुख या फिर कंगना रनौत सब इंसानी रिश्तों को सहेजने की जुगत में भिड़े गीतकार, लेखक, क्रिएटर की कैंची से खौफ खाते हैं। कैंची जब चलती है तो संबंधों को तरजीह नहीं देती, ख्याल रखती है तो बस मोरल वैल्यूज यानि नैतिक मूल्यों का। इनका नाम है प्रसून जोशी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्में प्रसून 16 सितंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

जीपी सिप्पी जिनके 'शोले' का 'अंदाज' ऐसा कि पचास कोस ही नहीं हजारों मील तक बढ़ी 'शान'

IANS | September 14, 2024 9:14 AM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची से मायानगरी में एक शख्स परिवार समेत आया। वकालत की डिग्री के साथ। जहीन शख्स। बिजनेस करना बखूबी जानता था बस फिर क्या था अपनी जमीनों पर बनाने लगा फ्लैट। उस दौर में लीक से हटके सोच। जनाब ये तो शुरुआत भर थी। शख्स ने अपनी जिंदगी में कई खूबसूरत एक्सपेरिमेंट किए। एक फली मिस्त्री साहब थे उनसे दोस्ती गांठी तो फिल्म बनाने का आईडिया भी आया। इस एक आईडिया ने उस दौर में बदल दी दुनिया और बना डाली फिल्म 'सजा'। एक्टर भी धाकड़ चुने द एवरग्रीन स्टार देव आनंद और नशीली आंखों वाली निम्मी। फिल्म चल पड़ी और इस तरह गोपालदास परमानंद सिपाहीमलानी यानि जीपी सिप्पी की फिल्मी गाड़ी ने भी रफ्तार पकड़ ली।

कभी आरजे रहे आयुमान खुराना ने जब अपनी मेहनत से अपना पूरा करियर ही बदल डाला

IANS | September 13, 2024 8:21 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। साल 2019 में एकता कपूर के बैनर तले एक फिल्म आई थी। फिल्म का नाम था ‘ड्रीम गर्ल’। फिल्म का निर्देशन किया था राज शांडिल्य ने।