31 किलोमीटर की दौड़... खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाएंगी सैयामी खेर, शेयर किया प्लान

IANS | December 30, 2025 1:56 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 खत्म होने को है और नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने न्यू ईयर प्लान शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सैयामी खेर ने भी बताया कि वह नए साल का स्वागत परिवार की पुरानी परंपराओं के साथ करेंगी। फिटनेस लवर सैयामी दिन की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करेंगी, उसके बाद अपनों के साथ कैंपिंग, बारबेक्यू और मस्ती का प्लान है।

सोहा अली ने झटपट बनाया हेल्दी ग्रीन जूस, फैंस को बताई रेसिपी

IANS | December 30, 2025 12:07 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान अपने सेहत का खास ख्याल रखती हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ग्रीन जूस बनाती हुई नजर आईं। सोहा ने इसे 'न्यू ईयर का तोहफा' बताया। यह जूस हाइड्रेशन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर है, जो पाचन, हार्मोन बैलेंस और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

बाबा महाकाल के दरबार में नुसरत भरूचा ने टेका मत्था, भस्म आरती में हुईं शामिल

IANS | December 30, 2025 10:11 AM

उज्जैन, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर महाकाल के दर्शन किए। दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर नुसरत ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह भक्ति में लीन दिखीं।

'बॉर्डर 2' से 'बैटल ऑफ गलवान' तक, 2026 में होगा सिनेमाई धमाका, ये फिल्में होंगी रिलीज

IANS | December 30, 2025 9:29 AM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्मों का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला। 'धुरंधर', 'छावा' और 'सैयारा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहीं। साल 2026 इस मामले में पहले से ही कमर कस चुका है। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह शानदार साल होने वाला है। बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडस्ट्री की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।

आजकल शुद्ध कॉमेडी फिल्में बनना बहुत कम हो गया है : राकेश बेदी

IANS | December 29, 2025 9:48 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कॉमेडी हमेशा से ही एक खास जगह रखती रही है। दर्शक फिल्मों में हंसना और मजेदार किरदारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि शुद्ध, पूरी तरह से कॉमेडी फिल्मों की संख्या काफी कम हो गई है। अधिकतर फिल्मों में कॉमिक सीन्स को सीमित ही दिखाया जाता है।

नेपोटिज्म पर बोलीं शर्मिला टैगोर, 'हर पेशे में बच्चों का माता-पिता से प्रभावित होना सामान्य, इसमें कुछ गलत नहीं'

IANS | December 29, 2025 9:44 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर पिछले कई सालों से बहस चलती आ रही है। हर बार जब कोई स्टार किड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो लोग इसे लेकर अपनी राय साझा करते हैं। इस कड़ी में वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपने विचार साझा किए और नेपोटिज्म और विरासत के बीच के अंतर को समझाया।

2026 का स्वागत : बाहरी चमक-दमक से दूर, सादगी भरे अंदाज में नए साल का जश्न मनाएंगे गुलशन, अदिवी और सई मांजरेकर

IANS | December 29, 2025 9:03 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल को लेकर हर किसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अक्सर किसी विदेशी लोकेशन या पार्टी के जरिए नए साल का स्वागत करते हैं और जश्न मनाते हैं। लेकिन, हर किसी की पसंद अलग होती है, और कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो इस चमक-दमक से दूर रहकर नए साल को शांति और सुकून के साथ मनाना पसंद करते हैं।

'काम ही आगे काम दिलाता है', फिल्मी सफर को लेकर चित्रांगदा सिंह ने दी सलाह

IANS | December 29, 2025 8:24 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां किसी कलाकार की सफलता अक्सर इस बात से मापी जाती है कि उसने कितनी फिल्में की हैं, वह कितनी बार स्क्रीन पर नजर आता है और उसका नाम कितनी बार चर्चा में रहता है। ऐसे माहौल में कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं, जो इस भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं। वे कम काम करते हैं, लेकिन ऐसा काम करते हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिल और दिमाग में बना रहता है।

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन और फिटनेस की प्रेरणा गुरलीन चोपड़ा, निभा रहीं डबल रोल

IANS | December 29, 2025 8:11 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस और हेल्थ की दुनिया में भी कदम रखा है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं गुरलीन चोपड़ा, जिनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फिटनेस के क्षेत्र में भी जाना जाता है।

मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देती हैं कार्तिक आर्यन की फिल्में, समाज में बदलाव की पेश करती हैं झलक

IANS | December 29, 2025 5:45 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। कार्तिक आर्यन भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए रोमांस और कॉमेडी ही नहीं दी, बल्कि समाज में चल रहे बदलाव, रिश्तों की ताकत और आधुनिक मूल्यों को भी पर्दे पर उतारा। उनकी कई फिल्में दर्शकों के दिल और दिमाग पर सवाल भी छोड़ती हैं।