'उनकी यादें आज भी मेरे दिल में जिंदा हैं', जिंदगी के कुछ पुराने लम्हों में खोईं कविता कौशिक
मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलाकार अक्सर ऑन-कैमरा मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन ऑफ-कैमरा उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही होती हैं। इस कड़ी में मशहूर टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।