पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, 'शब्द– रीत और रिवाज' ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना अक्सर ही कहानी का आधार बनता है। इसी को लेकर अब एक नई वेब सीरीज 'शब्द– रीत और रिवाज' आ रही है, जो दर्शकों को पंजाब की जीवनशैली और परंपराओं की झलक दिखाएगी।